पंजाब

पंजाब के लिए आप सरकार ग्रहण, जालंधर में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने बोला तीखा हमला

पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी की सीनियर लीडरशिप पंजाब में फोकस कर रही है। इसी कड़ी में बुधवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन जालंधर पहुंचे। जालंधर पहुंचने के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष ने डेरा सचखंड बल्लां में संत गुरु रविदास जी के मंदिर में माथा टेका और संत निरंजन दास से मिले। वहीं एक सभा को भी संबोधित किया। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में भाजपा की 16 दिवसीय समरसता संकल्प यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने विपक्षी पार्टियों पर जमकर शब्दों के वार किए। उन्होंने कहा कि पंजाब की मान सरकार ने पंजाब पर ग्रहण लगाने का काम किया है। पंजाब के लिए आम आदमी पार्टी ग्रहण है। यहां के युवाओं को नशे से मुक्ति का वादा किया गया था, लेकिन उनकी जवानी भटका दी है। नौजवान नशे के दलदल में फंस रहे है।

नितिन नवीन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विदेशों में भारत के लिए निवेश के अवसर तलाश रहे हैं और देश का सम्मान बढ़ा रहे हैं। वहीं, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी विदेशों में जाकर भारत की छवि और लोकतंत्र पर सवाल उठाते हैं। इसके बाद उन्होंने राहुल गांधी के अमेरिका दौरे पर तंज कसा। उद्योगों के बंद होने और रोजगार के अवसर खत्म होने की ओर इशारा करते हुए नवीन ने कहा कि आज पंजाब की सबसे बड़ी त्रासदी यह है कि अपराधियों और गैंगस्टरों के राज में पुलिस कर्मचारी और पुलिस थाने तक सुरक्षित नहीं हैंए जबकि महिलाओं को बुनियादी सुरक्षा भी नहीं मिल रही है। आगे उन्होंने मुख्यमंत्री पर सीधा निशाना साधते हुए कहा कि पंजाब में कानून का राज नहीं है, बल्कि अरविंद केजरीवाल की जेबें भरने के लिए कानून बनाए जा रहे हैं। सीएम खुद केजरीवाल के एटीएम बने हुए हैं।


Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Related Articles

Leave a Reply


Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Back to top button