पंजाब पुलिस में भरे जाएंगे दस हजार पद, CM मान ने की घोषणा, जल्द होगी भर्ती

जालंधर
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने रविवार नशे की बुराई को जड़ से उखाडऩे के लिए पंजाब पुलिस में दस हजार नए पद भरने की घोषणा करते हुए कहा, कि पंजाब युद्ध नशे के विरुद्ध के अंतिम और निर्णायक चरण पर जंग लड़ रहा है। अपनी तरह की पहली एसएचओज मिलनी के दौरान शानदार कारगुजारी वाले पुलिस अधिकारियों को सम्मानित करने के लिए करवाए गए समारोह में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, कि पुलिस को नशे के खिलाफ हर जायज कार्रवाई करने की खुली छूट दी गई है। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को गांवों और कस्बों में जाने, लोगों को साथ लेने और इस बुराई पर रोक लगाने के आदेश दिए। उन्होंने कहा, कि युद्ध नशे के विरुद्ध अब पूरे पंजाब में जन लहर बन चुका है जबकि पुलिस फोर्स को जल्द ही 450 एएसआई और 3,400 पुलिस जवान मिलेंगे। इस समारोह की कुछ झलकियां साझा करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने एक्स पर लिखा ‘आज महाराजा रणजीत सिंह अकादमी फिल्लौर में डीजीपी से लेकर एसएचओ तक के पंजाब पुलिस अधिकारियों के साथ अहम मीटिंग की।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
युद्ध नशे के विरुद्ध अभियान के तहत हमने पुलिस को नशा तस्करों के खिलाफ कानून के दायरे में सख्त कार्रवाई करने की पूरी खुली छूट दी हुई है। फोर्स को अत्याधुनिक सुविधाएं देने के साथ-साथ हम बिना किसी सिफारिश या पक्षपात के दस हजार नई भर्तियां भी करने जा रहे हैं। आओ संकल्प लें कि जब तक नशे की बुराई को जड़ से नहीं उखाड़ दिया जाता, हम न रुकेंगे और न ही झुकेंगे। हम किसी भी मां या बहन की आंख में आंसू नहीं आने देंगे और नशा मुक्त रंंगला पंजाब बनाएंगे। इंकलाब जिंदाबाद, अपनी ड्यूटी पूरी लगन और ईमानदारी से निभाने वाले पुलिस कर्मचारियों को बधाई देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, एसएचओज पर बहुत बड़ी जिम्मेदारी होती है क्योंकि जमीनी स्तर पर आप ही पुलिस का चेहरा हैं। लोग अपनी फरियादें लेकर आपके पास आते हैं और इंसाफ सुरक्षा तथा तुरंत कार्रवाई की उम्मीद रखते हैं। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि नशे के खिलाफ लड़ाई में जन सहयोग बहुत जरूरी है। उन्होंने आगे कहा, लोग पुलिस को जानकारी दे रहे हैं और सहयोग कर रहे हैं। लेकिन एक बार जब जानकारी आपके तक पहुंच जाती है तो तुरंत और असरदार कार्रवाई करना आपकी जिम्मेदारी है।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714







Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714