पेट्रोल में एथनॉल मिश्रण को लेकर राहुल गांधी ने घेरी केंद्र सरकार, जानिए क्या कहा

नई दिल्ली
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने पेट्रोल में एथनॉल मिश्रण को लेकर केंद्र सरकार पर आरोप लगाया है कि जनता महंगे पेट्रोल के लिए पैसा दे रही है और उनकी कार की टंकी में तय सीमा से अधिक एथेनॉल डाला जा रहा है। श्री गांधी ने शनिवार को सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि मोदी सरकार पेट्रोल में 20 प्रतिशत एथनॉल मिश्रण की बात करती है, लेकिन कर्नाटक सरकार ने सात जिलों से पेट्रोल के नमूने लेकर मान्यता प्राप्त प्रयोगशाला में जांच कराई तो 14 में से 11 नमूनों में एथनॉल की मात्रा 20 प्रतिशत से अधिक पाई गई।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
उन्होंने एक्स पर लिखा कि ‘ई20 अब 420 बन गया है, जनता की गाड़ी से पेट्रोल चोरी हो रहा है। उन्होंने कहा कि जांच में आईओसीएल के नमूने में एथनॉल की मात्रा 31.2 प्रतिशत और एचपीसीएल के नमूने में 30.5 प्रतिशत पाई गई। हालांकि, इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम ने जांच के नतीजों पर सवाल उठाए हैं।