मोहाली में कांग्रेस का प्रदर्शन, नशे के खिलाफ कार्यकर्ताओं ने बुलंद की आवाज; खूब लगाए नारे, मांग पत्र सौंपा

मोहाली
मोहाली में जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से पंजाब में बढ़ते नशों के कहर और नशों के खिलाफ़ आवाज़ बुलंद करने वाले गुलज़ार सिंह के मामले में इनसाफ़ की मांग को लेकर विशाल रोष प्रदर्शन किया गया। इस प्रदर्शन की अगुवाई वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व स्वास्थ्य मंत्री श्री बलबीर सिंह सिद्धू ने की। इस मौके पर बलबीर सिंह सिद्धू ने कहा कि पंजाब में नशों का मुद्दा केवल सरकारी विज्ञापनोंए नारों और राजनीतिक अभियानों तक सीमित नहीं रह सकता। उन्होंने कहा कि जो युवा और आम नागरिक नशों के खिलाफ़ अपनी आवाज़ बुलंद कर रहे हैं, उनकी आवाज़ सुनना और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना सरकार तथा प्रशासन की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि आवाज़ उठाने वालों को डराने या दबाने के बजाय नशा तस्करी के वास्तविक नेटवर्क के खिलाफ़ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने संगरूर के गांव शेरों में हुई मोहंतीत सिंह से संबंधित घटना का जिक्र करते हुए कहा कि यदि नशों के खिलाफ़ आवाज़ उठाने वाले युवा को ही पुलिस प्रताडऩा का सामना करना पड़े, तो यह बेहद गंभीर सवाल खड़े करता है।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
बलबीर सिंह सिद्धू ने गुलज़ार सिंह मामले को लेकर पंजाब सरकार पर तीखे सवाल उठाते हुए कहा कि जब कोई नागरिक नशों के बढ़ते कहर के खिलाफ़ आवाज़ उठाता है तो सरकार की पहली जिम्मेदारी उसकी आवाज़ सुनना और उसे सुरक्षा देना होती है, न कि उसे डर और दबाव के माहौल में धकेलना। उन्होंने कहा कि गुलज़ार सिंह की मौत से पहले सामने आए वीडियो में उनके द्वारा वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा से संबंधित गंभीर आरोप लगाए गए थे। उन्होंने इस मामले पर निष्पक्ष जांच मांगी है।