आनंद कुमार ने बताया सुपर इन्फिनिटी शुरू करने के पीछे का मकसद

भारत के जाने माने मैथमेटिशियन और एजुकेटर आनंद कुमार को उनके बदलाव लाने वाले पहल सुपर 30 के लिए जाना जाता है, उन्होंने सुपर इंफिनिटी को शुरू करने के पीछे की कहानी से पर्दा उठाया हैं। बता दें कि सुपर इंफिनिटी एक ऐसी पहल है जिसके जरिए हर जरूरतमंद बच्चे तक अच्छी क्वालिटी वाली पढ़ाई बिल्कुल मुफ्त उपलब्ध होगी।
हाल में हुई एक बातचीत में एजुकेटर ने उनपर बनी फिल्म के बाद मिली सफलता, पहचान और साथ ही पद्मश्री से सम्मानित होने के बाद, मीडिया के स्पॉट लाइट से खुद को दूर रखकर देश के बच्चों के लिए कुछ सार्थक बनाने के बारे में बात की। कुमार ने मैथमेटिक्स को सभी तक पहुंचाने की अपनी कमिटमेंट को आगे बढ़ाते हुए, सुपर इंफिनिटी को एक प्लेटफॉर्म के रूप में आकार देने के बारे में सोचा ताकि बच्चों की पढ़ाई में बिना किसी बाधा मदद की जा सके।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
फिल्म की सफलता के बाद जिन तरह की चॉइसेज का उन्होंने सामना किया उन्हें याद करते हुए आनंद कुमार ने बताया कि उन्होंने पैसे कमाने के अवसरों के बजाय उद्देश्य को चुना। इस बारे में बात करते हुए वह कहते हैं , “मैंने मीडिया और बाकी सभी चीजों से पांच साल तक दूरी बना ली थी। इस दौरान मैं एक कमरे में रहकर पूरी लगन से एक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म (सुपर इन्फिनिटी) तैयार करने में जुटा रहा। यह प्लेटफॉर्म पूरी तरह मुफ्त है। इसमें न कोई छिपा हुआ चार्ज है और न ही कोर्स बेचने का कोई तरीका। इसे शुरू करने का मकसद सिर्फ इतना है कि हर बच्चा हमसे सीख सके, मैथ्स से जुड़ा डर दूर कर सके और चीजों के ‘कैसे’ और ‘क्यों’ के बारे में सोचना शुरू करे।” इस दौर को याद करते हुए उन्होंने आगे कहा, “यह रिटायरमेंट का समय नहीं था, बल्कि संघर्ष का दौर था। इस दौरान मैं कुछ नया तैयार करने और उसे लोगों तक पहुंचाने के लिए लगातार मेहनत कर रहा था।”
कुमार अपनी नई पहल सुपर इन्फिनिटी के जरिए आसान शिक्षा की सोच को देश भर में मौजूद बच्चों तक पहुंचाना चाहते हैं। उनका मकसद उन बच्चों तक को भी अच्छी शिक्षा देने का है, जिन्हें कभी भी किसी तरह की भी सुविधाएं नहीं मिली हैं। कुमार का मैथ्स से आगे बढ़कर यह सपना है कि वह ऐसे वैज्ञानिकों और गणितज्ञों की एक नई पीढ़ी तैयार करें, जो देश को आगे बढ़ाने में अपना पूरा योगदान दे सके।
लगातार आगे बढ़ते रहने और खुद को बेहतर बनाने की अपनी सोच को दोहराते हुए उन्होंने सभी के लिए एक संदेश भी दिया है। उन्होंने कहा, “जब कोई इंसान जिंदगी में कोई मुकाम हासिल कर लेता है, तो उसे कभी यह नहीं सोचना चाहिए कि अब उसका समय खत्म हो गया है या उसका सफर पूरा हो चुका है।”