हिमाचल

केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने रेल सेवा को दिखाई हरी झंडी

 

ऊना: Union Minister Anurag Thakur: केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि ऊना से नई रेल सेवा की शुरुआत हुई है। यह ट्रेन वृंदावन, आगरा और ग्वालियर से होते हुए इंदौर पहुंचेगी। श्रद्धालु वृंदावन के साथ महाकाल मंदिर उज्जैन जाकर दर्शन कर पाएंगे।

केंद्रीय मंत्री व हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से सांसद अनुराग ठाकुर ने शुक्रवार दोपहर को ऊना से इंदौर के लिए रेल सेवा विस्तार के तहत हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना किया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने कहा कि ऊना से नई रेल सेवा की शुरुआत हुई है। यह ट्रेन वृंदावन, आगरा और ग्वालियर से होते हुए इंदौर पहुंचेगी।

 

श्रद्धालु वृंदावन के साथ महाकाल मंदिर उज्जैन जाकर दर्शन कर पाएंगे। यह श्रद्धालुओं के लिए एक बड़ी सौगात है। उन्होंने कहा कि दौलतपुर रेलवे स्टेशन पर जल्द वाशिंग लाइन भी स्थापित होगी। जिस पर करीब 40 करोड़ रुपये खर्च होंगे। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने हरिद्वार और इंदौर के लिए ट्रेन सेवा को मात्र 10 दिन में मंजूरी प्रदान की है।

 

यह भी पढ़ें ...  कांग्रेस ने मारा हिमाचल में श्रमिकों का हक़: अनुराग ठाकुर

इसके लिए पूरा प्रदेश केंद्र सरकार का आभारी है।अनुराग ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में आने वाली ट्रेनों को 16 से बढ़ाकर 24 बोगी का करने के लिए भी प्रयास जारी है। इसके लिए रेलवे लाइन की क्षमता में बढ़ोतरी पर कार्य किए जा रहे हैं। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि ऊना रेलवे स्टेशन में ओवरब्रिज को भी लोगों के सेवा के लिए खोल दिया गया है।

Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button