पंचकुला के अग्रवाल समाज आया चंद्र मोहन के समर्थन में

पंचकुला : पंचकुला विधान सभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी चंद्र मोहन निरंतर अपने प्रतिद्वंदियों पर बढ़त बनाए हुए हैं। रविवार देर शाम सेक्टर 16 के अग्रवाल भवन में हुए एक शानदार समारोह में ज़िले के अग्रवाल और अन्य कारोबारी वर्ग ने उन्हें पूर्ण समर्थन देने का ऐलान कर दिया। हज़ारों की संख्या अग्रवाल समाज के सदस्य इस कार्यक्रम में पहुंचे। कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और सिरसा सांसद कुमारी शैलजा इस समारोह के दौरान मुख्य मेहमान थीं जबकि पूर्व केंद्रीय रेल मंत्री पवन कुमार बंसल भी विशेष तौर से इस कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे।
उपस्थित जन समूह को संबोधित करते कुमारी सैलजा ने कहा कि हरियाणा के भविष्य की नई इबारत लिखी जा चुकी है। कांग्रेस निश्चित तौर पर 8 अक्तूबर के बाद सरकार बनाने जा रही है। पंचकुला से प्रत्याशी चंद्र मोहन की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा कि वे सही मायने में एक जन नेता हैं। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार आज व्यापारी वर्ग इतनी बड़ी संख्या में चंद्र मोहन का उत्साह बढ़ाने यहां आया हुआ है, साबित करता है कि वह अपने क्षेत्र में किस कदर लोगों के दिलों में बसे हुए हैं।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
कुमारी सैलजा ने उपस्थित अग्रवाल समाज और व्यापारी वर्ग को भरोसा दिलाया कि सत्ता में आने के बाद कांग्रेस प्रदेश में व्याप्त दर और भय के माहौल को समाप्त करेगी। वर्तमान भाजपा सरकार पर करारा हमला बोलते हुए कुमारी सैलजा ने कहा कि आज प्रदेश का हर वर्ग बुरी तरह से त्रस्त है। कारोबार करना दुभर हो गया है और हर व्यवसाय करने वाला व्यक्ति असुरक्षित और असहाय महसूस कर रहा है।