लेबनान में इजरायल को झटका

इजरायल-इजरायल इस वक्त हमास, हिजबुल्लाह और ईरान के साथ सीधी लड़ाई लड़ रहा है। मंगलवार रात को ईरान ने घंटे भर में पूरे इजरायल पर 200 मिसाइल दागकर सीधे युद्ध का आगाज कर दिया। इजरायल ने भी मुंहतोड़ जवाब देने की कसम खा ली है। ईरानी हमले से इजरायल अभी उबरा भी नहीं था, लेबनान में उसे हिजबुल्लाह ने तगड़ी चोट दी है। जमीनी लड़ाई में इजरायल के 22 वर्षीय कैप्टन संग आठ सैनिकों को हिजबुल्लाह के लड़ाकों ने मार डाला। इजरायली सेना ने भी अपने जवानों के मारे जाने की पुष्टि कर दी है। इजरायल ने घोषणा की है कि हमले में उसके 22 वर्षीय जवान संग आठ सैनिक मारे गए हैं।
युद्ध में घायल हुए जवानों को एयरलिफ्ट किया जा रहा है। लेबनान के दक्षिणी इलाके में इजराइल और हिजबुल्लाह के बीच जारी जमीनी लड़ाई में बुधवार को इजराइली सेना दो किमी अंदर मरून अल-रस गांव पहुंच गई है। यहां इजराइली सैनिकों की हिजबुल्लाह के लड़ाकों से मुठभेड़ भी हुई। आमने-सामने की इस लड़ाई में अब तक इजराइल के आठ सैनिकों की मौत हो गई, जबकि 18 घायल हुए हैं। लेबनान में चल रही भीषण लड़ाई के बीच हिजबुल्लाह का कहना है कि उसने इजरायली सेना पर बमों से हमला किया है।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714