राजनीति में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने पर जेजेपी का फोकस

चंडीगढ़, 4 अक्टूबर। जननायक जनता पार्टी ने राजनीति में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया है। जेजेपी द्वारा नए साल 2027 की शुरुआत जनवरी माह से महिलाओं के प्रसिद्ध कार्यक्रम हरी चुनरी चौपाल को दोबारा शुरू किया जाएगा ताकि महिलाएं अपने हकों की आवाज को एकजुट होकर बुलंद कर सके। वहीं 9 दिसंबर को जेजेपी स्थापना दिवस से पहले सभी 23 जिलों में महिला पदाधिकारियों की बैठकें भी की जाएगी। रविवार को रोहतक स्थित जेजेपी प्रदेश कार्यालय में आयोजित महिला प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में पार्टी ने संगठन मजबूती, आगामी कार्यक्रमों व महिलाओं से जुड़े तमाम विषयों पर विचार-विमर्श किया। बैठक में बतौर मुख्य वक्ता जेजेपी की पूर्व विधायक एवं वरिष्ठ नेत्री नैना सिंह चौटाला ने कहा कि जेजेपी में सदा महिलाओं की भूमिका अहम रही है। उन्होंने उदाहरण के तौर पर बताया कि साल 2018 में महिलाओं के साथ मिलकर हरी चुनरी चौपाल कार्यक्रम की शुरुआत की गई थी, जिसके सकारात्मक प्रभाव 2019 के चुनाव में देखने को मिले। नैना चौटाला ने कहा कि नारी शक्ति ने एकजुट होकर प्रदेश में बदलाव लाने का काम किया था, जिसके चलते महिलाओं के हित में जेजेपी ने अनेक ऐतिहासिक चुनावी वादे पूरे करके दिखाए।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
नैना चौटाला ने जेजेपी की सभी महिला जिलाध्यक्षों को अपने-अपने जिलों में संगठन को मजबूती देने की जिम्मेदारी सौंपी। उन्होंने कहा कि जनवरी से हरी चुनरी चौपाल कार्यक्रम दोबारा शुरू किए जाएंगे। उन्होंने महिला संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और अधिक से अधिक महिलाओं को संगठन से जोड़ने पर भी जोर दिया। नैना चौटाला ने कहा कि महिला शक्ति को मजबूत बनाना हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए। बीएलए-2 में पुरुषों के साथ महिलाओं की भी सक्रिय और मजबूत भागीदारी सुनिश्चित हो।
बैठक में नैना सिंह ने रोजगार, महिला सुरक्षा, शिक्षा व्यवस्था, स्वास्थ्य सुविधाओं और विश्वविद्यालयों में रिक्त पदों का मुद्दा उठाते हुए कहा कि आज प्रत्येक वर्ग भाजपा सरकार से दुखी है। उन्होंने कहा कि आज बेटियां और महिलाएं सुरक्षा, सम्मान और रोजगार की चिंता से जूझ रही हैं। सरकार को महिलाओं की सुरक्षा और आर्थिक आत्मनिर्भरता के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए। उन्होंने कहा कि नोजवान, सफाई कर्मचारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, पटवारी और किसान वर्ग अपनी मांगों को लेकर सड़कों पर हैं। एक तरफ जहां मंडियों में किसानों की फसलें खरीदने के लिए कोई व्यवस्था नहीं की गई है तो वहीं दूसरी तरफ भाजपा सरकार ने गेहूं पर मात्र 25 रुपए की एमएसपी की बढ़ोतरी की है, जो कि किसानों की मेहनत और बढ़ती लागत को देखते हुए कतई जायज नहीं है। किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य मिलना चाहिए। नैना चौटाला ने महिलाओं से आह्वान करते हुए कहा कि सभी को एकजुट होकर भाजपा सरकार की खराब नीतियों के खिलाफ आवाज उठानी होगी। उन्होंने कहा कि वर्ष 2029 में दुष्यंत चौटाला को प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने के लक्ष्य के साथ संगठन को मजबूत किया जाएगा।