हरियाणा

राज बब्बर को लड़ाया जा सकता है हरियाणा से लोकसभा चुनाव, कांग्रेस पार्टी जानें कब करेगी उम्मीदवारों की घोषणा

चंडीगढ़। Haryana Lok Sabha Elections 2024: हरियाणा कांग्रेस की तीसरी स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में राज्य की नौ लोकसभा सीटों के लिए फाइनल पैनल तैयार कर लिए गए हैं। प्रत्येक लोकसभा सीट के लिए एक-दो नामों के पैनल तैयार हुए हैं।

 

कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की 18 मार्च को होने वाली बैठक में हरियाणा के इन पैनलों पर चर्चा होगी, जिसके बाद उसी दिन आधा दर्जन लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों के नाम घोषित किए जा सकते हैं। फिल्म अभिनेता और वरिष्ठ कांग्रेस नेता राज बब्बर को इस बार हरियाणा की किसी लोकसभा सीट से चुनाव लड़वाया जा सकता है।

 

इन सीटों के लिए हो सकता है एलान

कांग्रेस के राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि हाईकमान यदि राज बब्बर को हरियाणा से चुनाव लड़वाने पर राजी हुआ तो उन्हें फरीदाबाद, गुरुग्राम और करनाल लोकसभा सीटों की पेशकश की जा सकती है। फरीदाबाद व गुरुग्राम लोकसभा सीटें दिल्ली के नजदीक हैं, जबकि करनाल सीट पर निवर्तमान मुख्यमंत्री मनोहर लाल लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं।

यह भी पढ़ें ...  बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र को मिली पौने दो करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात
Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button