राष्ट्रीय

शिवराज ने कमलनाथ पर साधा निशाना- दिल्ली में मां-बेटे की पार्टी और प्रदेश में बाप-बेटे की पार्टी बन गई है

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को मीडिया से बातचीत में कांग्रेस की कार्यकारिणी को सर्कस बताया। सीएम ने कहा कि पार्टी में अब कोई कार्यकर्ता नहीं बचा, जितने थे सभी को पदाधिकारी बना दिया। इसके बाद भी कहा कि यह अंतिम नहीं है। अभी और हैं। यह अद्भुत पार्टी हें। 150 महामंत्री बना दो। यह 550 भी कर देंगे।

मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी की प्रदेश कार्यकारिणी पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने निशाना साधा है। सीएम ने कहा कि दिल्ली में मां-बेटे और प्रदेश में पिता-पुत्र की पार्टी बन गई हैं।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को मीडिया से बातचीत में कांग्रेस की कार्यकारिणी को सर्कस बताया। सीएम ने कहा कि पार्टी में अब कोई कार्यकर्ता नहीं बचा, जितने थे सभी को पदाधिकारी बना दिया। इसके बाद भी कहा कि यह अंतिम नहीं है। अभी और हैं। यह अद्भुत पार्टी हें। 150 महामंत्री बना दो। यह 550 भी कर देंगे।

यह भी पढ़ें ...  भारतीय मूल के स्वपन धारीवान अमेरिका में टोल रोड अथॉरिटी के निदेशक नियुक्त

सीएम ने कहा कि पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी में पिता के साथ पुत्र भी शामिल है। दिल्ली में मां-बेटा की पार्टी और प्रदेश में पिता-पुत्र की पार्टी है। यह कांग्रेस की नियती हो गई है। वहां केवल तुष्टीकरण चल रहा है। कमलनाथ रोज एक नया वादा करते हैं। मैंने कल भी कहा था कि पुराना वचन पत्र पूरा किया नहीं। अब जो चाहो लिख दो।

क्योंकि उससे कोई लेना-देाना नहीं है। कमलनाथ यह सोचते है कि जनता सब भूल जाएगी और फिर झूठे वादे करके प्रदेश को लूटने का मौका देंगी तो ऐसा नहीं होने वाला है।

सीएम ने कांतिलाल भूरिया के अधिकारियों पर कार्रवाई के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि ऐसे कई लोग आए और चले गए। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ देश भक्तों का संघ है। आरएसएस में व्यक्ति निर्माण की ऐसी प्रक्रिया प्रारंभ हुई कि देश के लिए जीने और मरने वाले लाखों स्वयंसेवक संघ तैयार हो गए।

उन्होंने कांतिलाल भूरिया का नाम लिए बिना कहा कि अब तुम संघ का क्या बिगाड़ोगें। उन्होंने कहा कि मुझे कांग्रेसियों की यह कुंठा समझ में नहीं आ रही कि देख लेंगे। निपटा देंगे। पीस देंगे। यह बयान दे रहे हैं। सीएम ने कहा कि ऐसे बयान देने वाले लोगों को जनता भी निपटाएगी। आखिर वह लोग भी इंसान है। उनका भी मान और सम्मान है। उनका अपमान नहीं किया जाना चाहिए।

यह भी पढ़ें ...  इंडियन एयरफोर्स ने जारी की अग्निवीर वायु

Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button