गैंगस्टरों ते वार का 161वां दिन: पंजाब पुलिस ने 674 स्थानों पर छापेमारी; 382 गिरफ्तार

राज्य में चल रहे निर्णायक अभियान ‘गैंगस्टरों ते वार’ के 161वें दिन पंजाब पुलिस ने आज पूरे राज्य में गैंगस्टरों के साथियों के चिन्हित और मैप किए गए 674 ठिकानों पर छापेमारी की।
उल्लेखनीय है कि ‘गैंगस्टरों ते वार’ – पंजाब को गैंगस्टर मुक्त राज्य बनाने के लिए निर्णायक लड़ाई है, जिसे 20 जनवरी, 2026 को पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव द्वारा शुरू किया गया था। एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) पंजाब के समन्वय से सभी जिलों की पुलिस टीमें पूरे राज्य में विशेष अभियान चला रही हैं।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
161वें दिन पुलिस टीमों ने 2 हथियारों सहित 382 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया, जिससे अभियान की शुरुआत के बाद कुल गिरफ्तारियों की संख्या 42,160 हो गई।
इसके अलावा 169 व्यक्तियों के विरुद्ध एहतियाती कार्रवाई की गई। पुलिस टीमों ने कार्रवाई के दौरान 5 भगोड़े अपराधियों (पीओ) को भी गिरफ्तार किया।
लोग एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन नंबर 93946-93946 के माध्यम से गोपनीय रूप से वांछित अपराधियों और गैंगस्टरों के बारे में रिपोर्ट कर सकते हैं तथा अपराध और आपराधिक गतिविधियों के संबंध में सूचना भी दे सकते हैं।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
इस दौरान पुलिस टीमों ने नशों के विरुद्ध अपनी मुहिम ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ को 486वें दिन भी जारी रखते हुए आज 19 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से 354 ग्राम हेरोइन, 20 नशीली गोलियां तथा 620 रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई। इसके साथ ही केवल 486 दिनों में गिरफ्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या 70,711 हो गई है। नशा मुक्ति अभियान के तहत पंजाब पुलिस ने आज 10 व्यक्तियों को नशा मुक्ति एवं पुनर्वास उपचार करवाने के लिए राजी किया।