देश विदेश

19 घंटे में जनकपुर पहुंचेगी सरयू कमला एक्सप्रेस, PM मोदी-बालेन शाह ने दिखाई हरी झंडी, कब से मिलेगी सुविधा

अयोध्या

भारत और नेपाल के बीच सोमवार को एक नई ट्रेन सेवा का शुभारंभ हुआ। अयोध्या को नेपाल के जनकपुर से जोडऩे वाली इस ट्रेन का नाम सरयू कमला एक्सप्रेस है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नेपाल के पीएम बालेन शाह ने सोमवार को इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। अधिकारियों ने बताया कि यह रेल सेवा 28 नवंबर से यात्रियों के लिए शुरू होगी और अयोध्या कैंट से जनकपुर धाम के बीच करीब 604 किलोमीटर की दूरी लगभग 19 घंटे में तय की जा सकेगी। यह सेवा सप्ताह में एक दिन उपलब्ध रहेगी। यह ट्रेन हफ्ते में एक दिन चलेगी और 604 किलोमीटर की दूरी लगभग 19 घंटे में तय करेगी। यह ट्रेन 10 स्टेशनों से गुजरेगी। अधिकारियों के मुताबिक इस ट्रेन से दोनों धार्मिक केंद्रों के बीच सीधा रेल संपर्क उपलब्ध हो जाएगा।


Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

17-कोच एलएचबी रेक वाली इस ट्रेन में 1,158 यात्रियों की क्षमता होगी। इसमें आठ एसी कोच, सात स्लीपर कोच, एक सीटिंग कोच और एक पावर कोच होंगे। अयोध्या कैंट से यह ट्रेन प्रत्येक सोमवार शाम 5.50 बजे रवाना होगी और मंगलवार को दोपहर 12.40 बजे जनकपुर धाम पहुंचेगी। यह ट्रेन मानकपुर, बस्ती, गोरखपुर, नरकटियागंज, रक्सौल, सीतामढ़ी, शिशो, मधुबनी और जयनगर से होकर गुजरेगी। वापसी में यह ट्रेन प्रत्येक शनिवार को दोपहर 1.10 बजे जनकपुर धाम से चलेगी और रविवार सुबह 8.10 बजे अयोध्या पहुंचेगी।

यहां होगा ठहराव

अधिकारियों के मुताबिक इस ट्रेन का ठहराव जयनगर, मधुबनी, शिशो, सीतामढ़ी, रक्सौल, नरकटियागंज, गोरखपुर, बस्ती, मनकपुर और अयोध्या धाम होगा। यह ट्रेन माता सीता की जन्मस्थली जनकपुर को भगवान राम की जन्मस्थली अयोध्या से जोड़ेगी और इससे रामायण से जुड़े धार्मिक और सांस्कृतिक संबंधों के मजबूत होने की संभावना है।


Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

 


Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Related Articles

Leave a Reply


Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Back to top button