आज की ख़बरहरियाणा

केयू में 9 जुलाई को होगा भारत का पहला एआई-पावर्ड जॉब फेयर

कुरुक्षेत्र, 2 जुलाई। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. सोमनाथ सचदेवा के मार्गदर्शन में यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में 9 जुलाई 2026 को भारत का पहला एआई-पावर्ड जॉब फेयर आयोजित किया जाएगा। इस आयोजन का संयुक्त रूप से जेमिनी, प्लेसकॉम और यूआईईटी संस्थान, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय द्वारा किया जा रहा है। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) की मदद से उनकी योग्यता और कौशल के अनुरूप रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है।
यूआईईटी संस्थान के निदेशक प्रो. सुनील ढींगरा ने बताया कि इस जॉब फेयर में विभिन्न क्षेत्रों की 100 से अधिक कंपनियां भाग लेंगी और अभ्यर्थियों को एआई आधारित मैच स्कोर के माध्यम से उपयुक्त नौकरी एवं इंटर्नशिप के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे। आयोजन में स्नातक (यूजी), स्नातकोत्तर (पीजी), बी.टेक., एमबीए, एम.कॉम. सहित विभिन्न पाठ्यक्रमों के विद्यार्थी भाग ले सकेंगे। प्रवेश निःशुल्क रखा गया है तथा इच्छुक अभ्यर्थियों को ऑनलाइन पंजीकरण करना होगा।
डॉ. निखिल मारीवाला ने बताया कि यह पहल छात्रों और उद्योग जगत के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के साथ-साथ एआई तकनीक के माध्यम से रोजगार प्रक्रिया को अधिक प्रभावी और पारदर्शी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Related Articles

Leave a Reply

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Back to top button