हरियाणा
श्री महावीर जैन पब्लिक स्कूल में 80वाँ स्वतंत्रता दिवस एवं तीज समारोह हर्षोल्लास से मनाया गया

श्री महावीर जैन पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस एवं तीज का पर्व हर्षोल्लास, देशभक्ति और सांस्कृतिक उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती पूजा शर्मा तथा प्रबंधक समिति के सदस्य श्री चंद्र जैन एवं श्री दक्ष जैन जी द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराकर किया गया। ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रगान प्रस्तुत किया गया।
तीज और स्वतंत्रता दिवस का यह अनूठा संगम विद्यालय में विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। इस अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने कविता, भाषण और नृत्य के माध्यम से अपनी प्रतिभाओं का शानदार प्रदर्शन किया। तीज के अवसर पर प्रस्तुत “मेरा वीरा आवेगा” गीत ने सभी का मन मोह लिया।
विद्यार्थियों ने शास्त्रीय नृत्य के माध्यम से भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं की अद्भुत झलक “भारत ये रहना चाहिए’ गीत के साथ प्रस्तुति दी जिसके साथ पूरा वातावरण देशभक्ति से ओतप्रोत हो गया।
कक्षा 11वीं एवं 12वीं के विद्यार्थियों ने “देशभक्ति के किस्से क्रांतिकारी और परिश्रमी किसान तक” शीर्षक पर आधारित लघु नाटिका (स्किट) के माध्यम से स्वतंत्रता संग्राम और देशभक्ति की भावना का प्रभावशाली संदेश दिया। इस प्रस्तुति ने सभी को देश के वीर स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष और बलिदान से परिचित कराया।
कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्या श्रीमती पूजा शर्मा एवं प्रबंधन समिति के सदस्यों ने सभी विद्यार्थियों एवं स्टाफ सदस्यों को 80वें स्वतंत्रता दिवस एवं तीज की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं तथा विद्यार्थियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की।
कार्यक्रम का मंच संचालन अध्यापिका विधि द्वारा किया गया। समारोह ने विद्यार्थियों में देशप्रेम, सांस्कृतिक मूल्यों और अपनी प्रतिभा को निखारने की भावना को और अधिक मजबूत किया और सभी बच्चों ने रिफ्रेशमेंट का आनंद लिया।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें