किसानों को समृद्ध करने के लिए हरियाणा सरकार दे रही सुविधाएं

चंडीगढ़, 27 अक्तूबर – किसी भी प्रदेश व देश की उन्नति तभी संभव होगी, जब वहां का अन्नदाता खुशहाल व समृद्ध बनेगा। इसी सोच के साथ किसानों के कल्याणार्थ हरियाणा सरकार निरंतर नवाचार और नई-नई पहलों के माध्यम से प्रदेश के किसानों की प्रगति सुनिश्चित कर रही है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल के मार्गदर्शन में बीज से बाजार तक अवधारणा के अनुरूप राज्य सरकार किसानों को उत्तम बीजों के वितरण से लेकर उनकी फसल खरीद हेतु बाजार तक पहुंच की व्यवस्था भी कर रही है। मुख्यमंत्री स्वयं एक किसान परिवार से हैं, वे किसानों का संघर्ष और उनकी समस्याओं से भलि-भांति अवगत हैं। इसलिए वे निरंतर किसानों के कल्याण हेतु सरकार की योजनाओं का जमीनी स्तर पर क्रियान्वयन सुनिश्चित कर रहे हैं, ताकि किसान उनके लिए चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके।
हरियाणा सरकार ने किसानों को उचित दर पर गुणवत्ता प्रमाणित बीज उपलब्ध कराने के लिए विभिन्न कदम उठाए हैं। नई जारी प्रमाणित किस्मों को अपनाने के लिए किसानों को प्रोत्साहित करने के लिए विभिन्न फसलों के प्रमाणित बीजों की खरीद पर बीज वितरण अनुदान प्रदान किया जा रहा है। अनुदान उन सभी किसानों को अप्रत्यक्ष रूप से मुहैया करवाया जाता है जो एचएसडीसी, एचएलआरडीसी, एचएआईसी, हैफेड, एचएयू, एनएससी, ईफको/ आईएफएफडीसी तथा एनएफएल के बीज विक्रय केन्द्र से बीज खरीदते है।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
स्मैम योजना के तहत किसानों को दी गई 315 करोड़ रुपये से ज्यादा की सब्सिडी
आज के युग में कृषि क्षेत्र में नवीन तकनीकों के प्रचलन से कृषि व्यवसाय लाभदायक क्षेत्र बनता जा रहा है। इसलिए कृषि में उन्नत तकनीकों को बढ़ावा देने के लिए सरकार द्वारा लगातार किसानों को जागरूक किया जा रहा है। इसके लिए राज्य में मशीनीकरण को बढ़ावा देने के लिए सब-मिशन ऑन एग्रीकल्चर मैकनाईजेशन (स्मैम) योजना के तहत वर्ष 2014-15 से अब तक 32523 मशीनरी व्यक्तिगत ऋणी के किसानों को 40-50 प्रतिशत अनुदान पर उपलब्ध करवाये गये तथा 472 मशीनरी बैंक स्थापित किये जा चुके हैं।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
फसल अवशेष प्रबंधन के लिए भी किसानों को उपकरणों पर मिल रहा 50 प्रतिशत से 80 प्रतिशत तक अनुदान
मुख्यमंत्री मनोहर लाल का मानना है कि फसली अवशेषों के समुचित प्रबंधन की आवश्यकता है। इस चुनौती को समझते हुए सरकार किसानों को फसल अवशेष प्रबंधन के प्रति जागरूक करने के साथ – साथ उन्हें उपकरणों पर 50 प्रतिशत से 80 प्रतिशत तक अनुदान दे रही है। इतना ही नहीं, वर्ष 2023-24 में भारत सरकार द्वारा योजना के क्रियान्यव हेतू 300 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
मृदा स्वास्थ्य टेस्टिंग लैब किसानों के लिए हो रही सहायक सिद्ध
किसानों को उत्तम फसल उत्पादन के लिए मिट्टी की उर्वरक शक्ति को पहचानना बेहद आवश्यक है, लेकिन मृदा स्वास्थ्य जांच एक जटिल प्रक्रिया है। इसी उद्देश्य हेतु मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल द्वारा ’हर खेत-स्वस्थ खेत अभियान की घोषणा की गई थी, जिसके तहत तीन-चार वर्षों में राज्य के प्रत्येक एकड़ के मृदा नमूने एकत्रित करके सभी किसानों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड दिए जाएंगे। हर खेत-स्वस्थ खेत अभियान के तहत राज्य में अभी तक लगभग 55 लाख मृदा नमूने एकत्रित किए जा चुके हैं और उनके विश्लेषण का कार्य प्रगति पर है। मृदा स्वास्थ्य टेस्टिंग की प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए राज्य में मिट्टी, जल, पेस्टीसाइड, एवं फर्टीलाइजर परीक्षण प्रयोगशालाएं स्थापित की गई हैं। इसके अंतर्गत मृदा स्वास्थ्य के लिए 52 (स्टेटिक लैब), 54 (मिनी), पेस्टीसाइड की 3, फर्टीलाइजर की 3 और बीज टेस्टिंग के लिए 2 लैब स्थापित की गई हैं।