हरियाणा

भारत विकास परिषद्, मैत्रेयी शाखा एवं जन सहयोग संस्था के संयुक्त तत्वावधान में रक्तदान शिविर का आयोजन

कुरुक्षेत्र, 9 जून। भारत विकास परिषद्, मैत्रेयी शाखा एवं जन सहयोग संस्था, कुरुक्षेत्र के संयुक्त तत्वावधान में आज दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर, कुरुक्षेत्र में एक रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य लोगों में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा जरूरतमंदों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करना था।
इस अवसर पर भारत विकास परिषद्, मैत्रेयी शाखा की अध्यक्षा डॉ. ममता सचदेवा जी ने भारत विकास परिषद् की जनहितकारी गतिविधियों एवं सामाजिक सरोकारों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि रक्तदान एक महान एवं पुण्य कार्य है, जो किसी जरूरतमंद व्यक्ति को नया जीवन प्रदान कर सकता है। उन्होंने सभी रक्तदाताओं की सेवा भावना एवं समाज के प्रति उनके समर्पण की सराहना की।
शाखा सचिव डॉ. नीलम ढांडा जी ने सभी रक्तदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनका यह निस्वार्थ योगदान समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने रक्तदान जैसे मानवीय कार्यों में निरंतर सहभागिता का आह्वान किया।
सेवा गतिविधि संयोजिका डॉ. अनीता भटनागर ने रक्तदान के विभिन्न स्वास्थ्य लाभों की जानकारी देते हुए कहा कि नियमित अंतराल पर रक्तदान करने से न केवल जरूरतमंदों की सहायता होती है, बल्कि रक्तदाता के स्वास्थ्य पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों को रक्तदान हेतु प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि नियमित रक्तदान से रक्तदाता के स्वास्थ्य की जांच भी समय-समय पर होती रहती है तथा शरीर में नए रक्त कोशिकाओं के निर्माण को भी प्रोत्साहन मिलता है।
शिविर में  15 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। रक्तदाताओं में श्री सौरव, श्री कार्तिक, श्री हरदेव, श्री अनिल त्यागी, श्री राहुल, श्री सैमी सहित अनेक रक्तदाता शामिल रहे। इस अवसर पर कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की सुश्री मृदिका ने भी एक यूनिट रक्तदान कर युवाओं के लिए प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत किया।
रक्त संग्रहण का कार्य पार्थ लैब, कुरुक्षेत्र की चिकित्सकीय टीम की देखरेख में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। शिविर के आयोजन एवं व्यवस्थाओं को सुचारु रूप से संचालित करने में जन सहयोग संस्था के प्रधान श्री जितेन्द्र जी तथा उनकी टीम का विशेष योगदान रहा।
इस अवसर पर सुप्रसिद्ध समाजसेवी श्री जय भगवान सिंघला जी सहित कुरुक्षेत्र के अनेक प्रबुद्धजन एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे तथा उन्होंने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया
इस अवसर पर भारत विकास परिषद्, मैत्रेयी शाखा की वित्त सचिव डॉ. सलोनी पवन दीवान, डॉ. सुनीता दलाल, डॉ. सुनीता सिरोही, डॉ. मीनाक्षी सुहाग, डॉ. प्रद्युम्न भटनागर सहित शाखा के अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ तथा सभी उपस्थित जनों ने ऐसे जनकल्याणकारी आयोजनों को निरंतर जारी रखने का संकल्प व्यक्त किया।


Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Related Articles

Leave a Reply


Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Back to top button