हरियाणा

प्रिंटिंग एवं पैकेजिंग तकनीक में विशेषज्ञ बनने का अवसर

उद्योग जगत की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए संस्थान एम.एससी. प्रिंटिंग, ग्राफिक्स एंड पैकेजिंग टेक्नोलॉजी कार्यक्रम भी संचालित कर रहा है। दो वर्षीय कार्यक्रम में 15 सीटें तथा 11 सुपरन्यूमरेरी सीटें उपलब्ध हैं। यह पाठ्यक्रम आधुनिक प्रिंटिंग तकनीक, पैकेजिंग डिजाइन, ग्राफिक कम्युनिकेशन तथा उत्पादन प्रबंधन से संबंधित व्यावहारिक एवं तकनीकी ज्ञान प्रदान करता है। एक वर्षीय कार्यक्रम में 12 सीटें निर्धारित हैं। इसमें प्रवेश के लिए प्रिंटिंग एवं पैकेजिंग टेक्नोलॉजी, कंप्यूटर साइंस, कंप्यूटर एप्लीकेशन, मल्टीमीडिया, ग्राफिक्स एवं एनीमेशन जैसे विषयों में चार वर्षीय डिग्री या संबंधित पीजी डिप्लोमा होना आवश्यक है।
आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित है संस्थान
जनसंचार एवं मीडिया प्रौद्योगिकी संस्थान में विद्यार्थियों को अत्याधुनिक मल्टीमीडिया स्टूडियो, मीडिया लैब, टीवी स्टूडियो, रेडियो स्टूडियो, कंप्यूटर लैब, ग्राफिक डिजाइन एवं एनीमेशन प्रयोगशालाएं, डिजिटल एडिटिंग सुविधाएं तथा प्रिंटिंग एवं पैकेजिंग तकनीक से संबंधित आधुनिक संसाधन उपलब्ध कराए जाते हैं। संस्थान में विद्यार्थियों को सिद्धांत के साथ-साथ व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया जाता है ताकि वे उद्योग की आवश्यकताओं के अनुरूप स्वयं को तैयार कर सकें।
रोजगार और उद्यमिता की अपार संभावनाएं
प्रो. महासिंह पूनिया ने बताया कि संस्थान के विद्यार्थियों की लगभग 100 प्रतिशत प्लेसमेंट होती है। संस्थान के विद्यार्थियों की प्लेसमेंट राष्ट्रीय मीडिया हाउसों के साथ सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग हरियाणा सरकार और सूचना और प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार में होती हैं। इन पाठ्यक्रमों के माध्यम से विद्यार्थी पत्रकारिता, समाचार पत्र, टीवी चैनल, डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म, विज्ञापन एजेंसियों, जनसंपर्क संस्थानों, फिल्म एवं वीडियो प्रोडक्शन हाउस, ग्राफिक डिजाइन कंपनियों, एनीमेशन स्टूडियो, पैकेजिंग उद्योग तथा कॉर्पाेरेट संचार क्षेत्र में रोजगार प्राप्त कर सकते हैं। इसके साथ ही विद्यार्थी मीडिया शिक्षक, राज्य सरकार में जनसंपर्क अधिकारी, विश्वविद्यालयों में जनसंपर्क अधिकारी, केंद्र सरकार में सूचना अधिकारी, विभिन्न मल्टीनेशनल कंपनियों में पब्लिक रिलेशन एक्सपर्ट, राजनीतिक पार्टियों के मीडिया सलाहकार, मीडिया मैनेजमेंट एक्सपर्ट, कंटेंट मीडिया एक्सपर्ट  के साथ स्वतंत्र रूप से सफलतम यूट्यूबर बन सकता है। साथ ही स्वतंत्र मीडिया उद्यमिता और डिजिटल कंटेंट निर्माण के क्षेत्र में भी अपना करियर विकसित कर सकते हैं। जनसंचार एवं मीडिया प्रौद्योगिकी संस्थान आधुनिक मीडिया शिक्षा और तकनीकी प्रशिक्षण के माध्यम से विद्यार्थियों को वैश्विक स्तर की प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार कर रहा है। उन्होंने बताया कि प्रवेश संबंधी विस्तृत जानकारी विश्वविद्यालय की प्रवेश पुस्तिका तथा आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।


Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Related Articles

Leave a Reply


Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Back to top button