आने वाले संसदीय और विधानसभा चुनावों में भाजपा लगाएगी हैट्रिक – मुख्यमंत्री मनोहर लाल

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि हाल के विधानसभा चुनाव परिणामों में भारतीय जनता पार्टी ने हैट्रिक लगाते हुए जो प्रचंड बहुमत हासिल किया है, उसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले वर्ष मई में होने वाले आगामी संसदीय चुनावों में भी दोहराएंगे। इसके चार महीने बाद हरियाणा विधानसभा चुनाव में भी इसी तरह की हैट्रिक लगेगी।
मुख्यमंत्री आज सोनीपत में विकसित भारत संकल्प एवं जन संवाद यात्रा कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनसमूह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश व देश की जनता ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के गतिशील नेतृत्व में केंद्र सरकार की नीतियों और कार्यक्रमों में विश्वास व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि चल रही विकसित भारत संकल्प यात्रा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की देश के लोगों के स्वर्णिम भविष्य की गारंटी है।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने वृद्धावस्था पेंशन के लाभार्थियों से सीधे बातचीत भी की। इसके अतिरिक्त, उन्होंने परिवार पहचान पत्र के माध्यम से सत्यापित डेटा के आधार पर सोनीपत जिले के 3000 पात्र लाभार्थियों को वृद्धावस्था पेंशन के वितरण की शुरुआत की।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार का प्राथमिक उद्देश्य लोगों को गरीबी से ऊपर उठाना है। उन्होंने कहा कि इस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए प्रदेश में नागरिकों के कल्याण के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं लागू की जा रही हैं।