हरियाणा

हरियाणा सरकार एचएसएससी का करेगी पुनर्गठन, मंडल आयुक्तों से 23 मार्च तक मांगी सिफारिशें

चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कर्मचारी चयन आयोग के पुनर्गठन को मंजूरी प्रदान कर दी है। प्रदेश सरकार ने राज्य के सभी मंडल आयुक्तों से 23 मार्च तक सिफारिशें मांग ली हैं। इसके लिए बकायदा गाइडलाइन भी जारी कर दी गई है।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

हरियाणा सरकार में नेतृत्व परिवर्तन के बाद 12 मार्च को नायब सिंह सैनी मुख्यमंत्री बने। इसके बाद हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के अध्यक्ष भोपाल सिंह खदरी ने 15 मार्च को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। इस्तीफे के बाद सरकार ने अब हरियाणा कर्मचारी चसन आयोग के पुनर्गठन की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

इसके लिए चेयरमैन और 6 सदस्य बनाए जाएंगे। आयोग के मौजूदा चेयरमैन और सदस्यों का कार्यकाल 23 मार्च तक है। खदरी छह साल तक आयोग के सदस्य और 3 साल चेयरमैन रहे।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

हरियाणा सरकार ने नए चेयरमैन और सदस्यों का चयन करने के लिए मंडल आयुक्तों को पत्र लिखकर 23 मार्च तक सिफारिशें भेजने को कहा है। सरकार ने अंबाला, हिसार, रोहतक, करनाल, फरीदाबाद और गुरुग्राम मंडल आयुक्तों को पत्र भेजकर कहा है कि सरकार हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग में चेयरमैन और छह सदस्यों की रिक्तियां भरना चाहती है। इसके लिए उम्मीदवार कम से कम ग्रेजुएट होना चाहिए।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Related Articles

Leave a Reply

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Back to top button