हरियाणा

पैरोल खत्म होने के बाद राम रहीम के डेरे से लौटने लगे सेवादार ,प्रेमियों को रात में प्रसाद देकर घर भेजा

राम रहीम की 40 दिन की पैरोल 23 नवंबर को खत्म हो गई है। राम रहीम अब किसी भी समय डेरे से वापस जेल जा सकता है। राम रहीम ने बुधवार रात को डेरे में सेवा करने आए सेवादारों को प्रसाद देकर वापस जाने के आदेश दे दिए। इसके बाद से सेवादार प्रेमियों का वापस आना शुरू हो गया है। सुबह गेट के बाहर से सेवादार अपने घरों को लौटने शुरू हो चुके हैं।

राम रहीम के वापस जाने को लेकर अभी तक पूरी स्थिति स्पष्ट नहीं है कि वह आज सुनारिया जेल जाएगा या कल। हालांकि जेल मैन्युअल के अनुसार पैरोल खत्म होने के बाद से अपराधी को आने-जाने का अतिरिक्त समय मिलता है। ऐसे में राम रहीम 25 नवंबर को भी जेल वापस जा सकता है।

राम रहीम को 1 बार फरलो और दो बार पैरोल मिली। राम ने दोनों बार पैरोल यूपी के बरनावा आश्रम में ही काटी है।

Source link

यह भी पढ़ें ...  दुराचार पीड़िता की शिकायत पर पुलिस कार्रवाई से खफा गृह मंत्री अनिल विज, फोन कर सोनीपत पुलिस कमिश्नर को लगाई फटकार
Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button