खटकड़ कलां (शहीद भगत सिंह नगर), 28 जुलाई
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज यहां शहीद सरदार भगत सिंह के देश सेवा में अतुलनीय योगदान को श्रद्धांजलि देते हुए ‘शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह विरासत परिसर’ का नींव पत्थर रखा। इस गौरवपूर्ण प्रोजेक्ट पर 51 करोड़ 70 लाख रुपए की लागत आएगी, जो महान शहीद भगत सिंह को श्रद्धांजलि देने की एक छोटी सी कोशिश होगी।
शहीद-ए-आजम को दिल की गहराइयों से श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि शहीद भगत सिंह की महान कुर्बानी ने गुलामी के दलदल में फंसे देश को विदेशी साम्राज्यवाद के चंगुल से मुक्त कराया। भगवंत सिंह मान ने बताया कि यह प्रोजेक्ट 9 महीनों में पूरा होगा, जो आने वाली पीढ़ियों के लिए देश की निस्वार्थ सेवा के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगा। उन्होंने कहा कि इस महत्वपूर्ण पहल का उद्देश्य अपने महान सपूत की अनमोल विरासत को संरक्षित और प्रचारित करना है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह प्रोजेक्ट केवल एक भौतिक ढांचा नहीं होगा, बल्कि एक अविस्मरणीय अनुभव होगा, जहां शहीद भगत सिंह की मातृभूमि के लिए मर मिटने की भावना, बौद्धिक सोच और साहसी जज्बे की झलक देखने को मिलेगी। उन्होंने बताया कि नवनिर्मित विरासत परिसर में एक विशाल थीम आधारित प्रवेश द्वार होगा, जो इस महान विरासत की झलक पेश करेगा
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें