Yamaha EC-06 भारत में लांच, सिंगल चार्ज में 160KM रेंज का दावा

नई दिल्ली। Yamaha ने भारत में अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर EC-06 लांच कर दिया है। शुरुआत में चुनिंदा शहरों में ही यामाहा की Blue Square डीलरशिप्स के जरिए EC-06 की बिक्री की जाएगी। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत 1,67,600 रुपए (एक्स-शोरूम) रखी गई है। EC-06 में 4 Kwh की फिक्स्ड बैटरी के साथ इंटीरियर पर्मानेंट मैग्नेट सिंक्रोनस मोटर (IPMSM) दी गई है।
यह इलेक्ट्रिक स्कूटर 6.7 Kw की पीक पावर और 26 Nm का टॉर्क जेनरेट करेगा। इसे Bluish White कलर में उपलब्ध कराया जाएगा। कंपनी का दावा है कि इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की सिंगल चार्ज में रेंज 160 किलोमीटर से अधिक की है। इसकी बैटरी को लगभग आठ घंटों में फुल चार्ज किया जा सकता है। इसकी अधिकतम स्पीड 79 km प्रति घंटा की है।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
फीचर्स की बात करें तो EC-06 के फ्रंट और रियर में 200 mm डिस्क ब्रेक दी गई है। इसमें सटीक ब्रेकिंग के लिए कॉम्बि ब्रेक सिस्टम (CBS) है। इस इलक्ट्रिक स्कूटर में LED हेडलाइट और टेललाइट दी गई है, जिससे कम लाइट की स्थितियों में विजिबिलिटी में सुधार होता है। इसमें तीन राइडिंग मोड – Eco, Standard और Power दिए गए हैं। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में टेलीस्कोपिक फ्रंट फोर्क के साथ हाइड्रॉलिक डैम्पर और रियर कॉइल स्प्रिंग हैं।