हरियाणा

कैथल पुलिस ने पकड़े दो भगोड़े, आरोपियों पर दर्ज थे धोखाधड़ी में मामले, जांच शुरू

 कैथल

पीओ बेलजंपरो की धरपकड़ के लिए एसपी उपासना के निर्देशानुसार चलाई जा रही मुहिम अंतर्गत चौकी अनाज मंडी व पीओ पकड़ो स्टाफ द्वारा अलग-अलग तीन मामलों में 2 भगौड़े आरोपियों को काबू कर लिया गया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि चौकी अनाज मंडी कैथल पुलिस प्रभारी एएसआई दयानंद व एएसआई राकेश की टीम द्वारा गांव धमतान साहिब जिला जींद निवासी दीपक को काबू किया गया। आरोपी दीपक पर 20 जुलाई 2019 को छोटू राम चौक कैथल स्थित एटीएम में एक व्यक्ती का एटीएम कार्ड बदलकर करीब 51 हजार रुपए की धोखाधड़ी करने का आरोप है।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

वहीं, यह आरोपी 11 जुलाई 2025 को पीओ घोषित किया था। एक अन्य मामले में आरोपी दीपक पर 9 जुलाई 2020 को पाई निवासी एक व्यक्ति से ओटीपी पूछकर करीब 62 हजार रुपए धोखाधड़ी करने का आरोप है। उक्त मामले में आरोपी का न्यायालय द्वारा 27 अगस्त 2025 को पीओ घोषित किया गया था। एक अन्य मामले में पीओ पकड़ो स्टाफ प्रभारी एसआई ओमप्रकाश की अगुवाई में एएसआई रणदेव की टीम द्वारा आरोपी तारागढ़ निवासी मंदीप को काबू किया गया। आरोपी को राजौंद पुलिस द्वारा 4 सितंबर 2020 को अवैध लाहण सहित पकड़ा गया था। आरोपी को 3 जून 2025 को पीओ घोषित किया गया था।

Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Related Articles

Leave a Reply

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Back to top button