देश की छवि खराब करने वालों पर हो कार्रवाई, दिल्ली सम्मिट में कांग्रेस के विरोध पर CM सैनी ने किया तीखा प्रहार

चंडीगढ़
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शुक्रवार को कांग्रेस पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि देश को अलग-अलग स्थानों पर शर्मिंदा करना और भारत की छवि को ठेस पहुंचाना कुछ लोगों के डीएनए में शामिल हो गया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस लगातार देश की संवैधानिक संस्थाओं का अपमान कर लोकतांत्रिक मूल्यों को कमजोर करने का कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री ने नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में आयोजित सम्मिट के दौरान कांग्रेस द्वारा अपनाए गए विरोध के तरीके को बेहद अफसोसजनक बताया। उन्होंने कहा कि इस सम्मिट में पूरे विश्व से प्रबुद्धजन, नीति-निर्माता और प्रतिनिधि भाग लेने के लिए आए हैं। ऐसे अंतरराष्ट्रीय मंच पर सम्मिट के अंदर जिस प्रकार का अशोभनीय कार्य किया गया है, वह न केवल अनुचित है बल्कि देश की प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाने वाला है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि इस प्रकार की हरकत करने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए, ताकि भविष्य में कोई भी व्यक्ति राष्ट्र की गरिमा को आहत करने का साहस न कर सके।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत निरंतर प्रगति और विकास के पथ पर अग्रसर है। आज वैश्विक मंच पर भारत की साख मजबूत हुई है और देश विश्व पटल पर नई ऊंचाइयों को छू रहा है। ऐसे समय में विपक्ष द्वारा इस प्रकार का आचरण दुर्भाग्यपूर्ण और गैर-जिम्मेदाराना है। उन्होंने बताया कि हरियाणा विधानसभा का बजट सत्र महामहिम राज्यपाल के अभिभाषण के साथ प्रारंभ हुआ है। महामहिम ने अपने संबोधन में सरकार की उपलब्धियों को सदन के माध्यम से प्रदेश की जनता तक पहुंचाया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने आमजन के जीवन में सकारात्मक और ठोस बदलाव लाने का कार्य किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने गरीबों को पक्के मकान उपलब्ध कराएए युवाओं को पारदर्शी तरीके से रोजगार प्रदान कियाए किसानों को उनकी फसल का उचित मूल्य प्रदान किया तथा आयुष्मान योजना के माध्यम से प्रत्येक जरूरतमंद व्यक्ति को स्वास्थ्य सुरक्षा कवच देने का कार्य किया है।