भारत-कनाडा: अलग रहने में जोखिम अधिक, साथ रहने में अवसर अधिक

नई दिल्ली। कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी की नई दिल्ली यात्रा एक ऐसे समय में हुई है जब वैश्विक व्यवस्था में उथल-पुथल मची हुई है। उनकी भारत यात्रा कनाडा के वैश्विक संबंधों में विविधता लाने का स्पष्ट संकेत देती है, विशेष रूप से ऐसे समय में जब उसके सबसे महत्वपूर्ण भागीदार और पड़ोसी अमरीका के साथ उसके संबंध तनावपूर्ण बने हुए हैं।
उल्लेखनीय है कि दावोस में ट्रंप की वैश्विक दृष्टि की आलोचना करने वाला कार्नी का भाषण चीन के साथ उनके संपर्क के तुरंत बाद आया, जो बढ़ती अनिश्चितता के बीच कनाडा की ‘हेजिंग’ (संतुलन बनाने की नीति) को रेखांकित करता है। पश्चिम एशिया में फैलती आग ने व्यावहारिक और स्थिर साझेदारी की आवश्यकता को और गहरा कर दिया है। इस जटिल पृष्ठभूमि में, भारत-कनाडा संबंधों में लगभग 360-डिग्री का बदलाव आया है। कुछ समय पहले तक, यह रिश्ता आरोपों, राजनयिक निष्कासन और राजनीतिक विश्वास की कमी से परिभाषित होता था। कनाडा में राजनीतिक नेतृत्व में बदलाव और प्रमुख साझेदारियों को तेजी से बहाल करने की जरूरत ने संबंधों को फिर से पटरी पर लाने के लिए मजबूर किया है।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714