550W पावर के साथ Zebronics ने लांच किया Zeb Juke Bar 9710C साउंड बार

नई दिल्ली। Zebronics ने अपना नया साउंड बार Zeb Juke Bar 9710C लांच किया है। यह 5.1 चैनल के साथ आता है। इसमें मल्टीस्पीकर कंफिग्रेशन दी गई है। इसमें 550W की टोटल आउटपुट दी गई है। साउंड बार में 40Hz-20kHz की फ्रिक्वेंसी रेंज दी गई है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें Bluetooth 5.3 का सपोर्ट दिया गया है। इसमें LED डिस्प्ले दिया गया है। कीमत की बात करें तो Zebronics Zeb Juke Bar 9710C की कीमत 16,999 रुपए है। इसे कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट से खरीदा जा सकता है। इसके अलावा यह डिस्काउंट प्राइस के साथ Amazon से भी खरीदा जा सकेगा। कंपनी ने इसके साथ 1 साल की वारंटी दी है।
फीचर्स की बात करें तो Zebronics Zeb Juke Bar 9710C में 5.1 चैनल स्पीकर सिस्टम दिया गया है जो घर के मनोरंजन के लिहाज से डिजाइन किया गया है। इसमें Dolby Atmos सपोर्ट के साथ मल्टी स्पीकर कंफिग्रेशन है। साउंड बार में DTS:X का सपोर्ट भी दिया गया है। यह 550W RMS की आउटपुट दे सकता है। इसमें दो रियर सैटेलाइट स्पीकर दिए गए हैं जिससे यह 5.1 चैनल कंफिग्रेशन बनाता है। सबवूफर में 190W की आउटपुट दी गई है। इसमें 13.33cm के ड्राइवर मिलते हैं। मेन साउंडबार में तीन 70W के ड्राइवर हैं। सैटेलाइट स्पीकर में 75W की आउटपुट मिलती है।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
स्पीकर में 40Hz-20kHz की फ्रिक्वेंसी रेस्पॉन्स रेंज दी गई है। ज़ेब्रोनिक्स ने इसे 78dB या उससे अधिक के सिग्नल-टू-नॉइज़ रेश्यो और 48dB या उससे अधिक के चैनल सेपरेशन के साथ लिस्ट किया है। कनेक्टिविटी के लिए Bluetooth 5.3 का सपोर्ट इसमें दिया गया है। साउंड बार में TV eARC, ऑप्टिकल इनपुट, AUX इनपुट, और USB प्लेबैक सपोर्ट दिया गया है। USB पोर्ट 32GB तक के स्टोरेज डिवाइस के साथ MP3 फ़ाइलों को सपोर्ट करता है। इसमें LED डिस्प्ले भी दिया गया है। साउंडबार के डाइमेंशन 40.5 x 9 x 6.2 cm हैं और सबवूफर के डाइमेंशन 15 x 18.5 x 29.5 cm हैं। इसका वजन 4.3 किलोग्राम है।