स्नान के बाद भक्तों ने किया पिंडदान, सरस्वती तीर्थ में लगाई डुबकी, पितरों को जल अर्पित कर मांगी मनोकामनाएं

पिहोवा
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
देश के विभिन्न हिस्सों से आए लाखों श्रद्धालुओं ने पावन सरस्वती तीर्थ में स्नानए पूजा व पिंडदान करके अपने पितरों की अक्षय मोक्ष की कामना की है। पिंडदान का विशेष महत्व होने के कारण आज भारी संख्या में श्रद्धालु पावन सरस्वती तीर्थ पर पहुंचे। श्रद्धालुओं ने अपने पुरोहितों से वंशावली भी देखी। भौर होते ही हजारों की संख्या में श्रद्धालु सरस्वती मां की जय जयकार करते हुए पावन सरस्वती तीर्थ पर स्नान के लिए पंहुचे व पावन जल में श्रद्धा की डुबकी लगा अपने पितरों को जल अर्पित किया। इस दिन पिंडदान का विशेष महत्व माना जाता है। मान्यता है कि यहां पर जो भी श्रद्धालु अपने पितरों का पिंडदान व उनको जल अर्पण करते है तो उनके पितर प्रसन्न होकर परिवार में सुख समृद्धि की वर्षा करते हैं। श्रद्धालुओं ने पिंडदान के बाद प्रेत पीपल पर जल व स्वामी कार्तिकेय मंदिर मेें तेल व दरगाही शाह पर घोड़े चढ़ाए। चैत्र चौदस मेले के तीसरे दिन पंजाब, हिमाचल, राजस्थान, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, जम्मू कश्मीर, चंडीगढ़ सहित देश के विभिन्न हिस्सों से श्रद्धालु यहां पहुंचे लेकिन सबसे ज्यादा संख्या पंजाब से आने वाले सिख श्रद्धालुओं की रही। श्रद्धालुओं ने विभिन्न मंदिरों व गुरुद्वारों में पूजा अर्चना भी की।
मेला प्रशासक उपमंडल अधिकारी नागरिक अनिल कुमार दून ने कहा कि प्रशासन द्वारा श्रद्धालुओं के लिए पर्याप्त सुविधाएं उपलब्ध करवाई गई। मेले में तैनात अधिकारी ओर कर्मचारी दिन रात श्रद्धालुओं को सुविधा मुहैया करवाने मे लगे हुए हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा यात्रियों के चिकित्सा सुविधाएं मुहैया करवाई जा रही है। पुलिस प्रशासन श्रद्धालुओं को सुरक्षा देने के लिए तत्पर है। उपमंडल अधिकारी नागरिक अनिल कुमार दून ने बुधवार को चैत्र चौदस मेला क्षेत्र में विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया और स्वयं नाकों को चैक भी किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आदेश दिए कि मेला क्षेत्र में श्रद्घालुओं के लिए सभी आवश्यक सुविधाए जारी रहनी चाहिए और पुलिस विभाग सुरक्षा व्यवस्था में जरा सी भी लापरवाही न करे। मेले में आने वाले प्रत्येक श्रद्घालु की सुरक्षा व्यवस्था पर पूरा फोकस रखना है। पावन चैत्र चौदस मेले मेें पंहुचे यात्रियों की सेवा के लिए नगर वासियों व विभिन्न शहरों से आए लोगों ने जगह-जगह भंडारे लगाकर श्रद्धालुओं को भोजन के रूप में प्रसाद ग्रहण करवाया।