ट्रेन से गिरने से युवक की मौत, डल्ला माजरा के पास रेलवे ट्रैक पर मिला शव, छानबीन शुरू

करनाल
गांव डल्ला माजरा के पास रेलवे ट्रैक पर एक युवक का शव बरामद हुआ है। मृतक की पहचान झारखंड के चतरा जिले के प्रतापपुर गांव निवासी 19 वर्षीय रोशन कुमार के रूप में हुई है। राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। युवक की जेब से बरामद रेलवे टिकट और मोबाइल की जांच से उसकी पहचान हुई। रोशन कुमार पंजाब के लुधियाना में कपड़े की फैक्टरी में काम करता था। परिवार के अनुसार रोशन पहली अप्रैल को अपने गांव से लुधियाना जाने के लिए निकला था। वह अपने दो गांव के दोस्तों के साथ दिल्ली से लुधियाना की ट्रेन में सवार हुआ। ट्रेन में भी ज्यादा होने के कारण तीनों अलग-अलग डिब्बों में चढ़ गए।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
डल्ला माजरा के पास रोशन ट्रेन से गिर गया और गंभीर चोटों के कारण उसकी मौत हो गई। उसके दोस्तों को इसकी कोई जानकारी नहीं हुई क्योंकि वे अलग डिब्बों में थे। रोशन के पिता समोज कुमार ने बताया कि जब उन्होंने बेटे के मोबाइल पर फोन किया तो पुलिस ने फोन उठाया और मौत की सूचना दी। पुलिस ने पहचान के लिए शव की फोटो भी भेजी। परिवार वाले शव की पहचान करने मॉर्चरी पहुंचे। जीआरपी ने इत्तेफाकिया रिपोर्ट दर्ज कर पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। बहरहाल गांव डल्ला माजरा के पास रेलवे ट्रैक पर एक युवक का शव बरामद हुआ है। वहीं, पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।