ईडी के सामने पेश हुईं टीएमसी की पूर्व सांसद नुसरत जहां, फ्लैट दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी का है आरोप

टीएमसी की पूर्व सांसद और अभिनेत्री नुसरत जहां कोलकाता में जांच एजेंसी ईडी के सामने पेश हुईं। उनके खिलाफ संपत्ति से जुड़े एक घोटाले से संबंधित मामले में जांच चल रही है। नुसरत जहां पर राजारहाट में सीनियर नागरिकों को फ्लैट दिलाने के बहाने धोखाधड़ी का आरोप लगा था। यह मामला साल 2014-15 का है। बीजेपी नेता शंकु देब पांडा ने सीधे ईडी कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई थी। इस मामले की जांच के सिलसिले में ईडी ने नुसरत को समन भेजा था, जिसके बाद वह जांच के लिए पेश हुई थीं।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
ईडी दफ्तर में दर्ज कराई गई अपनी शिकायत में शंकुदेब पांडा ने दावा किया था कि टीएमसी सांसद नुसरत जहां रियल एस्टेट कंपनी 7 सेंस इंटरनेशनल के डायरेक्टर्स में से एक हैं। बीजेपी नेता ने दावा किया था कि इंडियन ओवरसीज बैंक के करीब 429 कर्मचारियों को बाहरी इलाके में अपार्टमेंट देने के बदले में धोखा मिला था। घर देने के वादे के साथ कंपनी ने ग्राहकों से डाउन पेमेंट के तौर पर मोटी रकम भी ली थी।