नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में आज AI आधारित प्रॉपटेक प्लेटफॉर्म Dooritt का आधिकारिक लॉन्च प्रेस क्लब ऑफ इंडिया में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान किया गया। यह लॉन्च रियल एस्टेट सेक्टर में अत्याधुनिक तकनीकों—आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), ऑगमेंटेड रियलिटी (AR) और वर्चुअल रियलिटी (VR) के माध्यम से बदलाव लाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस कार्यक्रम में आगमन भाटिया, को-फाउंडर एवं चीफ प्रोडक्ट ऑफिसर (सीपीओ) और के एस भाटिया, को-फाउंडर एवं सीईओ सहित कंपनी के प्रमुख प्रतिनिधि उपस्थित रहे, जिन्होंने Dooritt के विज़न और भविष्य की रणनीति साझा की।
Dooritt का उद्देश्य पारंपरिक और समय लेने वाली रियल एस्टेट प्रक्रिया को सरल, तेज और तकनीक-संचालित बनाना है। यह प्लेटफॉर्म AI-पावर्ड VR अनुभव प्रदान करता है, जिसके जरिए उपयोगकर्ता घर बैठे किसी भी प्रॉपर्टी का वास्तविक अनुभव ले सकते हैं। इससे बार-बार साइट विज़िट की आवश्यकता कम होती है और निर्णय लेने की प्रक्रिया तेज होती है।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Dooritt की नेक्स्ट-जेन AI तकनीक उपयोगकर्ताओं को केवल 10 मिनट में 6 महीने के बाजार अनुसंधान के बराबर इनसाइट्स प्रदान करती है, जिससे निवेशक और खरीदार बेहतर और सूचित निर्णय ले सकते हैं। इसके अलावा, प्लेटफॉर्म AI-आधारित इंडोर नेविगेशन कॉन्सेप्ट भी पेश करता है, जो लोगों के स्पेस एक्सप्लोर करने के तरीके को पूरी तरह बदल देगा।
Dooritt का आगामी “Habitat” फीचर एक इंटेलिजेंट मैप पर पूरे इकोसिस्टम को एक साथ लाता है। इसके माध्यम से उपयोगकर्ता वर्चुअली प्रॉपर्टी का दौरा कर सकते हैं, AR के जरिए होलोग्राफिक व्यू देख सकते हैं और साथ ही शोर, स्वच्छता और आसपास के माहौल जैसी वास्तविक परिस्थितियों का भी आकलन कर सकते हैं। कंपनी ने AUG (Dooritt द्वारा संचालित) भी पेश किया है, जिसे इंडोर स्पेस का ‘Google Maps’ कहा जा रहा है। यह प्लेटफॉर्म मॉल, अस्पताल, एयरपोर्ट, होटल और रेजिडेंशियल स्पेस में नेविगेशन के साथ-साथ V-Commerce की सुविधा प्रदान करेगा, जिससे व्यवसायों को ग्राहक जुड़ाव और बिक्री बढ़ाने के नए अवसर मिलेंगे।
इसके अलावा, Dooritt का AI वॉयस मॉडल जटिल जानकारी को आसान और संवादात्मक रूप में प्रस्तुत करता है, जिससे उपयोगकर्ता अनुभव और भी बेहतर बनता है। भारत को डिजिटल रूप से सशक्त बनाने के विज़न के अनुरूप, Dooritt खुद को एक ग्लोबल प्रॉपटेक प्लेटफॉर्म के रूप में स्थापित करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। आगमन भाटिया, को-फाउंडर एवं सीपीओ , Dooritt ने कहा, “हमने Dooritt को इस तरह डिजाइन किया है कि यह रियल एस्टेट में निर्णय लेने की प्रक्रिया को सरल बना सके। वर्चुअल अनुभव, इंस्टेंट मार्केट इनसाइट्स और इंडोर नेविगेशन जैसी सुविधाएं इसे एक गेम-चेंजर बनाती हैं। हम लगातार इनोवेशन के जरिए प्रॉपटेक इंडस्ट्री में नए मानक स्थापित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। केएस भाटिया, को-फाउंडर एवं सीईओ , Dooritt ने कहा, “Dooritt का उद्देश्य रियल एस्टेट अनुभव को पूरी तरह बदलना है। AI, AR और VR जैसी तकनीकों के माध्यम से हम प्रॉपर्टी खोज को अधिक तेज, पारदर्शी और सहज बना रहे हैं। हमारा लक्ष्य एक ऐसा ग्लोबल प्लेटफॉर्म तैयार करना है जो उपयोगकर्ताओं को स्मार्ट और डेटा-आधारित निर्णय लेने में सक्षम बनाए।”
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
रियल एस्टेट सेक्टर में तेजी से हो रहे डिजिटल बदलाव के बीच, Dooritt का AI-फर्स्ट दृष्टिकोण भविष्य को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए तैयार है, जहां प्रॉपर्टी खरीदना अब केवल भौतिक सीमाओं तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि एक स्मार्ट, सहज और इमर्सिव अनुभव बनेगा।