देश विदेश

आप में अनदेखी से बढ़ी निराशा, बीजेपी में शामिल हुए सांसद का बड़ा दावा, मैंने पहले ही चेताया था

 नई दिल्ली

आम आदमी पार्टी छोडक़र बीजेपी में शामिल होने वाले सात सांसदों में से एक विक्रम साहनी ने बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया है कि कुछ दिनों पहले उन्होंने अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की थी और सांसदों की योजना के बारे में बताया था। उन्होंने बताया कि मैंने केजरीवाल को चेतावनी भी दी थी कि अगर एक दो सांसद भी पार्टी छोडऩे के लिए के लिए तैयार हो जाते हैं, तो दो तिहाई बहुमत का आंकड़ा पूरा हो जाएगा।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

साहनी ने कहा कि मैंने केजरीवाल से कहा कि अगर एक-दो सांसद भी इस्तीफा दे दें, तो सिर्फ पांच और सांसदों से दो-तिहाई बहुमत हासिल हो जाएगा। अगले दिन मुझे पता चला कि संदीप पाठक और अन्य लोग भी भाजपा में जा रहे हैं। तब मैंने सोचा कि पंजाब की बेहतरी के लिए मुझे भी आगे बढ़ जाना चाहिए।

राघव चड्डा और संदीप पाठक साइडलाइन किए

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

साहनी ने सांसदों के इस कदम की वजह बताई। उन्होंने कहा कि 2022 के पंजाब चुनावों में, जहां पार्टी को ऐतिहासिक जनादेश मिला, संदीप पाठक और राघव चड्डा ने टिकट वितरण, उम्मीदवार चयन और रणनीति बनाने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई, लेकिन जब उन्हें साइडलाइन कर दिया गया, तो वे निराश हो गए। फिर, पिछले दो सालों में, खास तौर से दिल्ली चुनाव हारने के बाद, एक नई टीम ने कमान संभाली। पाठक जी हमें यही बताया करते थे। जब राघव जी को उपनेता पद से हटाया गया, तो स्थिति और बिगड़ गई।

अगले ही दिन उन्होंने एक वीडियो जारी किया। कहीं न कहीं, इन दो प्रमुख नेताओं को दरकिनार किए जाने और उनकी अनदेखी से बढ़ती हुई निराशा पैदा हुई, जो सबमें फैलती चली गई। उन्होंने हम जैसे अन्य सांसदों से बात की, और यह साफ हो गया कि सभी में असंतोष था।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Related Articles

Leave a Reply

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Back to top button