इस्तीफा दें प्रधान, वरना देशभर में आंदोलन, कॉकरोच जनता पार्टी की चेतावनी, 20 से अनिश्चितकालीन धरना

कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके ने एक बार फिर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग दोहराई है। उन्होंने आरोप लगाया कि विभिन्न परीक्षाओं में बार-बार सामने आ रही गड़बडिय़ों ने देशभर के लाखों छात्रों के भविष्य को प्रभावित किया है। पुणे में बुधवार को आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिपके ने कहा कि देश का युवा अब छात्रों से जुड़े मुद्दों पर चुप रहने को तैयार नहीं है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि 13 जून तक शिक्षा मंत्री इस्तीफा नहीं देते हैं तो राष्ट्रव्यापी आंदोलन शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि 20 जून को देशभर के छात्र और युवा दिल्ली पहुंचकर विरोध प्रदर्शन करेंगे। दिपके ने बुधवार को जारी बयान में देश के अलग-अलग शहरों में विरोध प्रदर्शन करने का भी ऐलान किया। इसकी शुरुआत 11 जून को पुणे से होगी। इसके बाद लखनऊ, अमृतसर, बेंगलुरु, जयपुर और हैदराबाद में भी प्रदर्शन किए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि 20 जून से जंतर-मंतर पर अनिश्चितकालीन शांतिपूर्ण धरना शुरू किया जाएगा। पार्टी का कहना है कि यह धरना तब तक जारी रहेगा, जब तक जवाबदेही तय नहीं होती। उन्होंने दावा किया कि वह स्वयं भी इस आंदोलन में शामिल होंगे और लोगों से राष्ट्रीय राजधानी पहुंचने की अपील करेंगे। दिपके ने कहा कि नीट परीक्षा से जुड़े विवादों के कारण कई छात्रों ने कथित तौर पर आत्महत्या की है। उनका दावा है कि नीट, सीबीएसई और सीयूईटी जैसी परीक्षाओं से जुड़ी समस्याओं के कारण एक करोड़ से अधिक छात्र प्रभावित हुए हैं, लेकिन अब तक किसी ने इसकी जिम्मेदारी नहीं ली है।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714