हरियाणा में Heatwave का अलर्ट, 18 से 22 मई तक लू चलने के आसार, मौसम विभाग की एडवाइजरी

चंडीगढ़
हरियाणा के लोगों को आने वाले दिनों में भीषण गर्मी व लू का सामना करना पड़ेगा। मौसम विभाग की तरफ से 18 से 22 मई तक लू के आसार जताए हैं। इसके लिए विभाग की ओर से यलो अलर्ट भी जारी किया गया है। इस दौरान अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे चार से पांच डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे गर्मी का असर और तेज होगा। इस स्थिति में तापमान 45 डिग्री के ऊपर जा सकता है। इस दौरान मौसम शुष्क रहेगा। बारिश या बादल छाने की कोई संभावना नहीं है। मौसम विभाग के मुताबिक अब हरियाणा के खासकर दक्षिण इलाकों में राजस्थान से गर्म हवाएं आएंगी, जिसकी वजह से तापमान में बढ़ोतरी होगी। इस दौरान 18 से 22 मई के बीच हरियाणा के दक्षिणी तथा दक्षिण-पश्चिमी क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर हीट वेव (लू) जैसी परिस्थितियां विकसित हो सकती हैं।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
वहीं हरियाणा के उत्तरी एवं पूर्वी हिस्सों में भी अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर रहने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के मुताबिक सिरसा में 42 डिग्री, नारनौल में 41.5, दादरी में 39.9, गुरुग्राम में 39.4, जींद में 40.6, रेवाड़ी में 39.5, मेवात में 41.4, सोनीपत में 39.7 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है। रात का तापमान फिलहाल सामान्य से कम चल रहा है। रोहतक में सबसे कम तापमान 20.4 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4.6 डिग्री कम था। क्षेत्र में लगातार बढ़ रही गर्मी और तेज धूप को देखते हुए मौसम विभाग की ओर से आम नागरिकों और किसानों के लिए जरूरी सलाह जारी की है। लोगों से अपील की गई है कि वे दोपहर के समय लंबे समय तक धूप में रहने से बचें और अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।