दो फैक्टरियों में भडक़ी आग, लाखों का नुकसान, दो श्रमिक झुलसे, हालत गंभीर

झज्जर
बहादुरगढ़ के एचएसआईआईडीसी क्षेत्र और सेक्टर-17 फुटवियर पार्क में दो फैक्ट्रियों में भीषण आग लगने से हडक़ंप मच गया। आग की घटनाओं में लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है, जबकि एचएसआईआईडीसी स्थित एक फैक्टरियों में दो श्रमिक गंभीर रूप से झुलस गए। आग की भयावहता को देखते हुए बहादुरगढ़ के अलावा रोहतक, झज्जर और दिल्ली से भी दमकल विभाग की आधा दर्जन से अधिक गाडिय़ां मौके पर बुलाई गईं और देर तक आग बुझाने का अभियान जारी रहा। वहीं, जानकारी के अनुसार रविवार सुबह करीब 7:30 बजे एचएसआईआईडीसी सेक्टर-17 स्थित प्लॉट नंबर-261 में संचालित शांति इंटरप्राइजेज में अचानक आग लग गई। यह फैक्टरी रबड़ शीट से गद्दे (मैट्रेस) बनाने का कार्य करती है। फैक्टरी में मौजूद ज्वलनशील सामग्री के कारण आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया। घटना के समय करीब 15 कर्मचारी फैक्टरी में कार्यरत थे, जिन्होंने समय रहते बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। आग की चपेट में आने से दो श्रमिक मोनू (30), निवासी शाहजहांपुर (उत्तर प्रदेश) और दीपक (25), निवासी कानपुर (उत्तर प्रदेश) गंभीर रूप से झुलस गए। दोनों को तुरंत नागरिक अस्पताल बहादुरगढ़ पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआईएमएस रोहतक रेफर कर दिया गया।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार फैक्टरी से उठीं आग की ऊंची लपटें और धुएं का गुबार दूर-दूर तक दिखाई दिया। आग इतनी तेजी से फैली कि इसकी चपेट में साथ लगते प्लॉट नंबर-262 स्थित दो मंजिला आरकेसी लेमिनेट लिमिटेड भी आ गई। इस फैक्टरी में रेगजिन निर्माण का कार्य होता है। देखते ही देखते आग ने फैक्टरी के बड़े हिस्से को अपनी गिरफ्त में ले लिया। सूचना मिलते ही फायर विभाग की टीमें मौके पर पहुंच गईं। शुरुआती तौर पर छह दमकल गाडिय़ों को आग बुझाने में लगाया गया, लेकिन आग की गंभीरता को देखते हुए रोहतक, झज्जर और दिल्ली से अतिरिक्त दमकल वाहन भी बुलाए गए। फायर ब्रिगेड कर्मी आग पर पूरी तरह काबू पाने के प्रयास में जुटे रहे। उधर, सेक्टर-17 स्थित फुटवियर पार्क की एक फैक्ट्री में भी भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी हैं।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714







Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714