हरियाणा

रायपुररानी में बुजुर्ग का मर्डर, ठरवा में पेश आया वाकया, पानी की पाइपलाइन काटने पर हुआ था विवाद

रायपुररानी थाना क्षेत्र के गांव ठरवा में खेतों तक जाने वाली सिंचाई की पानी की पाइपलाइन काटने के विवाद में एक बुजुर्ग की मौत हो गई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने गांव के दलजीत उर्फ जीता और राहिल के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में संदीप पुत्र कर्म सिंह ने बताया कि 30 मई की सुबह करीब 7:45 बजे उनके पिता कर्म सिंह खेत में पहुंचे। वहां उन्होंने देखा कि खेतों तक पानी पहुंचाने के लिए बिछाई गई पाइपलाइन कथित रूप से काट दी गई थी। इस संबंध में पूछताछ करने पर गांव के दलजीत उर्फ जीता और राहिल के साथ उनकी कहासुनी हो गई। शिकायत के अनुसार विवाद बढऩे पर दोनों पक्षों के बीच गाली-गलौच, बहसबाजी और हाथापाई हुई। इसी दौरान कर्म सिंह जमीन पर गिर गए। आसपास मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर उन्हें उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।

पहले उन्हें स्वामी देवी दयाल अस्पताल ले जाया गया, जहां से गंभीर हालत को देखते हुए नागरिक अस्पताल सेक्टर-6 पंचकूला रेफर कर दिया गया। पंचकूला अस्पताल में चिकित्सकों ने उन्हें मृत बता दिया। सूचना मिलने पर पुलिस टीम अस्पताल पहुंची और मृतक के परिजनों के बयान दर्ज किए। शिकायत के आधार पर थाना रायपुररानी में दलजीत उर्फ जीता और राहिल निवासी ठरवा के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया गया। थाना प्रभारी प्रीतम सिंह ने बताया कि शव के पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Related Articles

Leave a Reply

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Back to top button