आज की ख़बरहरियाणा

कला प्रदर्शनियां समाज को देती हैं संवेदनशील दृष्टिकोण: प्रो. वीरेंद्र पाल

कुरुक्षेत्र, 4 जून। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. सोमनाथ सचदेवा के मार्गदर्शन में ललित कला विभाग में आयोजित विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर एवं प्रख्यात छायाकार डॉ. पवन कुमार की एकल छायाचित्र प्रदर्शनी ‘साइलेंस ऑफ मोमेंट्स’ का अवलोकन विश्वविद्यालय के कुलसचिव लेफ्टिनेंट डॉ. वीरेंद्र पाल ने किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रदर्शनी में प्रदर्शित छायाचित्रों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी कला प्रदर्शनियों केवल रचनात्मक अभिव्यक्ति का माध्यम नही होतीं, बल्कि समाज को संवेदनशील दृष्टिकोण और सकारात्मक सोच प्रदान करने का महत्वपूर्ण कार्य भी करती हैं।
कुलसचिव लेफ्टिनेंट प्रो. वीरेंद्र पाल ने कहा कि डॉ. पवन कुमार के छायाचित्र प्रकृति, समय और जीवन के सूक्ष्म तथा अनकहे पहलुओं को अत्यंत प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करते हैं। उन्होंने कहा कि यह प्रदर्शनी दर्शकों को उन क्षणों को महसूस करने के लिए प्रेरित करती है, जो सामान्यतः व्यस्त जीवनशैली के कारण अनदेखे रह जाते हैं।
छायाकार डॉ. पवन कुमार ने बताया कि प्रदर्शनी का उद्देश्य विद्यार्थियों और शोधार्थियों को फोटोग्राफी की बारीकियों, दृश्य संरचना, प्रकाश एवं छाया के संतुलन तथा संवेदनात्मक अभिव्यक्ति की गहराई से परिचित कराना है। उन्होंने कहा कि प्रदर्शनी में शामिल चयनित छायाचित्रों को विश्वविद्यालय के अतिथि गृह तथा परिसर के प्रमुख स्थलों पर स्थायी रूप से प्रदर्शित किया जाएगा, जिससे कला और सौंदर्य बोध विश्वविद्यालय के वातावरण का अभिन्न हिस्सा बन सकें।
ललित कला विभाग के अध्यक्ष डॉ. गुरचरण सिंह ने कहा कि ‘साइलेंस ऑफ मोमेंट्स’ विद्यार्थियों, शोधार्थियों और कला प्रेमियों के लिए प्रेरणादायक प्रदर्शनी सिद्ध हो रही है। उन्होंने कहा कि छायाचित्र केवल दृश्य अभिलेख नहीं, बल्कि भावनाओं, अनुभवों और विचारों के प्रभावी माध्यम होते हैं। इस प्रदर्शनी ने विद्यार्थियों को तकनीकी ज्ञान के साथ-साथ संवेदनशील अवलोकन और रचनात्मक अभिव्यक्ति का महत्व समझने का अवसर प्रदान किया है।
प्रदर्शनी के समापन अवसर पर प्रो. संजीव अरोड़ा, प्रो. भगवान सिंह, प्रो. परमेश कुमार, प्रो. दीपक बब्बर, कुटा प्रधान डॉ. जितेंद्र कुमार सहित अनेक शिक्षकों, शोधार्थियों एवं विद्यार्थियों ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर प्रदर्शित छायाचित्रों की सराहना की। इस अवसर पर डॉ. राकेश बानी, डॉ. आर.के. सिंह तथा विभाग के अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे। कुलसचिव लेफ्टिनेंट  प्रो.  वीरेंद्र पाल ने इस सफल आयोजन के लिए ललित कला विभाग और छायाकार डॉ. पवन कुमार को बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।


Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Related Articles

Leave a Reply


Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Back to top button