आज की ख़बरहरियाणा

कुवि के अंग्रेजी विभाग में दाखिला लेकर सुनहरा भविष्य बना सकते हैं विद्यार्थी, आवेदन की अन्तिम तिथि 15 जून

कुरुक्षेत्र, 04 जून। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रोफेसर सोमनाथ सचदेवा के मार्गदर्शन में केयू के विभिन्न विभागों एवं संस्थानों में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया जारी है। विभाग के अध्यक्ष प्रो. ब्रजेश साहनी ने बताया कि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के अंग्रेजी विभाग में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए एम.ए. इंग्लिश तथा अंग्रेजी-हिंदी एवं हिंदी-अंग्रेजी अनुवाद (ट्रांसलेशन) सर्टिफिकेट कार्यक्रम में प्रवेश के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। विभाग द्वारा विद्यार्थियों को भाषा, साहित्य, संचार कौशल, अनुवाद तथा शोध के क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान की जाती है। दो वर्षीय एम.ए. इंग्लिश कार्यक्रम में प्रवेश के लिए किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से तीन वर्षीय स्नातक डिग्री में न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक या समकक्ष सीजीपीए होना आवश्यक है। अंग्रेजी विषय के साथ स्नातक करने वाले विद्यार्थी भी पात्र होंगे। इस कार्यक्रम में कुल 120 सीटें उपलब्ध हैं।
प्रो. ब्रजेश साहनी ने बताया कि एक वर्षीय एम.ए. इंग्लिश कार्यक्रम के लिए चार वर्षीय बी.ए. (ऑनर्स) अथवा बी.ए. (ऑनर्स विद रिसर्च) डिग्री में अंग्रेजी विषय के कम से कम 80 क्रेडिट तथा न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक या समकक्ष सीजीपीए आवश्यक है। इसके अतिरिक्त तीन वर्षीय स्नातक डिग्री के बाद अंग्रेजी में एक वर्षीय पीजी डिप्लोमा रखने वाले विद्यार्थी भी पात्र होंगे। इस कार्यक्रम में 30 सीटें निर्धारित की गई हैं। इसके अलावा विभाग द्वारा अंग्रेजी से हिंदी एवं हिंदी से अंग्रेजी अनुवाद में छह माह का सर्टिफिकेट कार्यक्रम (सायंकालीन सत्र) भी संचालित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में प्रवेश के लिए किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री होना आवश्यक है। इस कार्यक्रम में 20 सीटें उपलब्ध हैं।
उन्होंने बताया कि अंग्रेजी विभाग 1961 में स्थापित हुआ था। विभाग का अंग्रेजी साहित्य और भाषाओं के अध्ययन को शुरू करने और विकसित करने का गौरवशाली इतिहास रहा है। विभाग के अध्यक्ष प्रो. ब्रजेश साहनी ने बताया कि विभाग में एम.ए. अंग्रेजी और पीएच.डी कोर्स पढ़ाए जाते हैं।  यहां पढ़ाया जाने वाला दो वर्षीय एमए पाठ्यक्रम नवीनतम अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप है और इसमें दुनिया भर के साहित्य शामिल हैं। एनईपी 2020 के अनुसार एमए अंग्रेजी के कार्यक्रम में विद्यार्थियों के लिए कई बदलाव किए गए हैं जैसे मल्टीपल एंट्री-एग्जिट, इंटर्नशिप, कोर एवीएम इलेक्टिव कोर्स, ओपन ऐच्छिक, अनुशासन विशिष्ट ऐच्छिक आदि। नवीनतम पुस्तकों के साथ विभाग में अच्छी तरह से स्थापित पुस्तकालय है और यहां विश्वविद्यालय के केंद्रीय पुस्तकालय के माध्यम से नवीनतम ई-संसाधन भी उपलब्ध हैं।
अंग्रेजी विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. ब्रजेश साहनी ने बताया कि विभाग में समग्र शिक्षा प्राप्त करने के बाद छात्रों को सरकारी और निजी क्षेत्र में शिक्षक, प्रिंट एंड विजुअल मीडिया, सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर, एडिटर तथा प्रूफ रीडर,  स्क्रिप्ट एंड कंटेट राइटर, इवेंट मैनेजमेंट, सामग्री लेखन, प्रकाशन उद्योग, अनुवाद क्षेत्र, रेडियो जॉकी, आईईएलटीएस शिक्षण के रूप में रोजगार मिलता है।  यहां से शिक्षा प्राप्त कर चुके विद्यार्थियों को मंत्रालयों में अनुवादक के रूप में, बॉलीवुड उद्योग आदि में भी रोजगार मिलने की अपार संभावनाएं होती है।
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के लिए यह गर्व की बात है कि अंग्रेजी विभाग के संस्थापक अध्यक्ष प्रोफेसर सरूप सिंह है जो दो बार सांसद रह चुके है। गुजरात और गोवा के राज्यपाल तथा दिल्ली विश्वविद्यालय के कुलपति के पद को सुशोभित कर कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय का नाम रोशन कर चुके है।  इसके साथ ही विभाग के प्रोफेसर बीके कालिया, प्रोफेसर भीम सिंह दहिया प्रोफेसर ओपी ग्रेवाल, प्रोफेसर आरएस सिंह, प्रोफेसर एसडी शर्मा, प्रोफेसर तालिब जैसे दिग्गज  संकाय सदस्य हैं जो कुलपति, विभागाध्यक्ष आदि प्रतिष्ठित पदों पर कार्य चुके हैं।
विभाग के भारत और विदेशों में काफी संख्या में पूर्व छात्र. हैं जो अंग्रेजी विभाग व कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय का नाम चमका रहे हैं। अंग्रेजी विभाग के छात्र प्रतिष्ठित पदों पर तैनात है। कुछ छात्र द हिंदू, टाइम्स दैनिक अंग्रेजी प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में उच्च पदों पर आसीन है। कुछ छात्र आईएएस, एचसीएस, सीबीआई निदेशक, केंद्रीय सरकार में अनुवादक, माइक्रोसॉफ्ट, बॉलीवुड की सामग्री लेखन टीम को लीड कर रहे हैं तथा भारतीय और विदेशी विश्वविद्यालयों में वरिष्ठ संकाय, उद्योगपति व वरिष्ठ पदों पर छात्र विराजमान है।
प्रो. ब्रजेश साहनी ने बताया कि विभाग के 3 छात्र कुलपति, एक छात्र कुलसचिव के पद तक पहुंच चुके है और भारत और विदेशों में भी काफी संख्या में विभाग के विद्यार्थी शिक्षक का कार्य कर रहे हैं। काफी विद्यार्थी आईएएस के पद पर सेवाएं दे रहे है। विभाग के अब तक 8 छात्रों को फुलब्राइट फेलोशिप के तहत अमेरिका की यात्रा के लिए फुलब्राइट फेलोशिप से सम्मानित किया जा चुका है। अंग्रेजी विभाग का हरियाणा में अंग्रेजी साहित्य और भाषा की नवीन और विस्तार में बड़ा योगदान रहा है। विभाग के काफी संख्या में छात्र हर वर्ष नेट, जेआरएफ नेट परीक्षा में उर्तीण होते हैं।
कुवि के लोक सम्पर्क विभाग के निदेशक प्रो. महासिंह पूनिया ने बताया कि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. सोमनाथ सचदेवा के निर्देशानुसार अंग्रेजी विभाग के पाठ्यक्रमों में ऑनलाइन दाखिले की प्रक्रिया 25 मई से शुरू हो चुकी है तथा विद्यार्थी 15 जून तक  ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।  ऑनलाइन एडमिशन से सम्बन्धित जानकारी के लिए विद्यार्थी कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की वेबसाइट से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।


Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Related Articles

Leave a Reply


Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Back to top button