हरियाणा

हरियाणा-राजस्थान में यमुना जल विवाद खत्म, केंद्र ने करवाया समझौता, यमुना जल परियोजना का रास्ता साफ

 नई दिल्ली

राजस्थान और हरियाणा के बीच यमुना के जल को लेकर दशकों से चल रहा विवाद आखिरकार खत्म हो गया है और दोनों राज्यों ने यमुना जल समझौते पर सोमवार को हस्ताक्षर कर दिए। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन और प्रयासों से राजस्थान की बहुप्रतीक्षित यमुना जल परियोजना को यह ऐतिहासिक सफलता मिली है। लगभग तीन दशक से लंबित यह परियोजना अब क्रियान्वयन के निर्णायक चरण में प्रवेश कर गई है। लगभग 34,102 करोड़ रुपए की लागत वाली यह महत्त्वाकांक्षी परियोजना राजस्थान के जल इतिहास में मील का पत्थर सिद्ध होगी। समझौते (एमओए) पर हस्ताक्षर के अवसर पर श्री शाह, केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा तथा हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब ङ्क्षसह सैनी मौजूद थे। इस अवसर पर दोनों राज्यों एवं केंद्र सरकार के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Related Articles

Leave a Reply

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Back to top button