चंडीगढ़

मानसून में बिजली से रहें सतर्क, CPDL ने जारी की सुरक्षा एडवाइजरी

चंडीगढ़

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

मानसून के आगमन को देखते हुए चंडीगढ़ पावर डिस्ट्रीब्यूशन लिमिटेड (सीपीडीएल) ने राष्ट्रीय विद्युत सुरक्षा सप्ताह के अवसर पर उपभोक्ताओं के लिए विद्युत सुरक्षा एडवाइजरी जारी की है। कंपनी ने नागरिकों से अपील की है कि वे बिजली से जुड़े उपकरणों का उपयोग करते समय विशेष सावधानी बरतें, ताकि किसी भी प्रकार की दुर्घटना से बचा जा सके।

सीपीडीएल ने सलाह दी है कि बारिश के दौरान और उसके बाद बिजली के खंभों, ट्रांसफार्मरों तथा खुले या क्षतिग्रस्त बिजली के तारों से सुरक्षित दूरी बनाए रखें। गीले हाथों से किसी भी विद्युत उपकरण या स्विच को न छुएं। यदि घर में पानी का रिसाव हो जाए तो बिजली के झटके के खतरे से बचने के लिए तुरंत मुख्य बिजली आपूर्ति (मेन पावर सप्लाई) बंद कर दें। कंपनी ने चेतावनी दी है कि बिजली के तारों पर कपड़े सुखाना बेहद खतरनाक हो सकता है। इसके अलावा बिजली के सॉकेट और एक्सटेंशन बोर्ड पर आवश्यकता से अधिक विद्युत भार (ओवरलोड) डालने से भी बचना चाहिए। सीपीडीएल ने नागरिकों से अपील की है कि यदि सड़क या किसी सार्वजनिक स्थान पर बिजली का कोई तार टूटा हुआ या क्षतिग्रस्त दिखाई दे तो इसकी सूचना तुरंत सीपीडीएल के हेल्पलाइन नंबर 9240216666 पर दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

अभिभावकों से भी अनुरोध किया गया है कि वे मानसून के दौरान बच्चों को जलभराव वाले क्षेत्रों, बिजली से जुड़े प्रतिष्ठानों तथा विद्युत उपकरणों से दूर रखें। सीपीडीएल ने सभी उपभोक्ताओं से सुरक्षा एडवाइजरी का पालन करने की अपील करते हुए कहा कि थोड़ी-सी सावधानी बड़ी दुर्घटनाओं को रोक सकती है। विद्युत सुरक्षा से संबंधित किसी भी समस्या या सूचना के लिए उपभोक्ता हेल्पलाइन नंबर 9240216666 पर संपर्क कर सकते हैं।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Related Articles

Leave a Reply

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Back to top button