प्रकृति संरक्षण हमारी सामूहिक जिम्मेदारीः डॉ. अशोक शर्मा

कुरुक्षेत्र, 7 जुलाई। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. सोमनाथ सचदेवा के मार्गदर्शन में संगीत एवं नृत्य विभाग में ‘वन महोत्सव सप्ताह’ के अंतर्गत पौधारोपण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं समाज में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा विश्वविद्यालय परिसर को अधिक हरित एवं पर्यावरण अनुकूल बनाना था।
इस अवसर पर विभागाध्यक्ष, प्राध्यापकों, गैर-शिक्षण कर्मचारियों तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विभाग परिसर एवं आसपास के क्षेत्र में लीची, आंवला, बेल, किन्नू, नींबू सहित विभिन्न औषधीय, फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण किया गया।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विभागाध्यक्ष डॉ. अशोक शर्मा ने कहा कि संगीत जीवन में सामंजस्य और शांति का संदेश देता है, जबकि प्रकृति मानव जीवन का आधार है। उन्होंने कहा कि वन महोत्सव केवल पौधे लगाने का अभियान नहीं, बल्कि धरती और पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझने तथा उन्हें निभाने का संकल्प है। उन्होंने सभी से लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने का भी आह्वान किया।
कार्यक्रम में प्रो. शुचिस्मिता, डॉ. हरविंदर लोंगोवाल, डॉ. सुशील कुमार, डॉ. दीपक शर्मा, डॉ. पुरुषोत्तम कुमार, डॉ. संजीव कुमार, डॉ. सीमा जौहरी, डॉ. मुनीश, डॉ. अमरजीत सिंह, डॉ. ज्ञान सागर सिंह, श्री सतीश शर्मा, बंसीलाल, इलियास खान, रणजीत तथा संदीप सैनी सहित विभाग के सभी शिक्षक एवं गैर-शिक्षण कर्मचारी उपस्थित रहे। अंत में सभी प्रतिभागियों ने पर्यावरण संरक्षण तथा परिसर को स्वच्छ एवं हरित बनाए रखने का संकल्प लिया।