हरियाणा

बी.के.एम. विश्वास स्कूल के खिलाड़ियों ने इंटर स्कूल हरियाणा कराटे चैंपियनशिप में किया शानदार प्रदर्शन, पांच छात्र राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित

पंचकूला, 3 अगस्त। बी.के.एम. विश्वास स्कूल, सेक्टर-9, पंचकूला के विद्यार्थियों ने इंटर स्कूल हरियाणा कराटे चैंपियनशिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। विद्यार्थियों ने विभिन्न आयु वर्गों में शानदार खेल भावना, अनुशासन एवं आत्मविश्वास का परिचय देते हुए कई पदक अपने नाम किए।

अंडर-14 बालक वर्ग में आद्विक ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। संकल्प, मिलान, यांश एवं संतोष ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जबकि विराज ने तृतीय स्थान हासिल किया।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

अंडर-17 बालक वर्ग में लक्ष्य, आदित्य एवं रेहान ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। यतान एवं गौरांश ने द्वितीय स्थान तथा निपुण ने तृतीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।

बालिका वर्ग में तन्वी ने प्रथम स्थान एवं दिया ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर विद्यालय के लक्ष्य, आदित्य, रेहान, आद्विक एवं तन्वी का चयन हरियाणा स्टेट गेम्स के लिए हुआ है। यह उपलब्धि विद्यालय, अभिभावकों एवं पूरे पंचकूला के लिए गर्व का विषय है।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

विद्यालय की निदेशक साध्वी नीलिमा विश्वास जी ने सभी विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि खेल विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता एवं संघर्षशीलता का विकास करते हैं। उन्होंने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित खिलाड़ियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि उन्हें विश्वास है कि विद्यार्थी राज्य स्तर पर भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय एवं प्रदेश का नाम रोशन करेंगे।

विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती अंजू बाला ने भी विजेता खिलाड़ियों, उनके अभिभावकों एवं प्रशिक्षकों को बधाई दी तथा विद्यार्थियों को भविष्य में भी खेल एवं शिक्षा दोनों क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

विद्यालय परिवार ने सभी खिलाड़ियों की इस शानदार उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Related Articles

Leave a Reply

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Back to top button