देश विदेश

न्यूजीलैंड को भारत संग ट्रेड डील मंजूर, बिल पर संसद की मुहर, 95% निर्यात पर खत्म होगा टैरिफ

अमरीका की भारत पर 100 फीसदी टैरिफ लगाने की धमकी के बीच भारत के लिए न्यूजीलैंड से बड़ी खुशखबरी सामने आई है। यहां न्यूजीलैंड की संसद ने बुधवार को भारत के साथ हुए मुक्त व्यापार समझौते यानी फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (एफटीए) को लागू करने वाले बिल को मंजूरी दे दी है। इससे एफटीए लागू होने का रास्ता साफ हो गया है। अब औपचारिक प्रक्रिया के बाद जल्द ही यह समझौता लागू हो जाएगा। न्यूजीलैंड के व्यापार एवं निवेश मंत्री टॉड मैक्ले के मुताबिक, समझौते के पूरी तरह लागू होने के बाद भारत को होने वाले न्यूजीलैंड के करीब 95 फीसदी मौजूदा निर्यात पर टैरिफ या तो खत्म हो जाएगा या उसमें बड़ी कटौती होगी। समझौते के लागू होते ही करीब 57 फीसदी न्यूजीलैंड निर्यात पर शुल्क खत्म हो जाएगा। खास बात यह है कि न्यूजीलैंड की संसद में इस बिल को सरकार के अलावा विपक्षी दलों का भी सहयोग मिला। इसके बाद संसद में यह बिल 93-29 के बहुमत से पास हुआ।

विपक्ष की लेबर पार्टी ने भी भारत से जुड़े इस बिल का समर्थन किया। इससे पहले दोनों देशों के बीच बीते अप्रैल महीने में एफटीए पर सहमति बनी थी। न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन ने भारत के साथ एफटीए पर संसद की अंतिम मंजूरी मिलने पर इसे ऐतिहासिक बताया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि लोग मुझसे कहते थे कि भारत के साथ समझौता संभव नहीं है, लेकिन आज यह समझौता संसद से पास हो गया। अब यह सच होने जा रहा है। लक्सन ने इस समझौते को ऐतिहासिक करार देते हुए कहा कि यह समझौता न्यूजीलैंड में रोजगार और लोगों की आय बढ़ाएगा। साथ ही भारत के 1.4 अरब लोगों के बाजार के दरवाजे न्यूजीलैंड के उत्पादों के लिए खुल जाएंगे।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

इसी साल हो सकता है लागू

न्यूजीलैंड के ट्रेड मिनिस्टर टॉड मैक्ले ने उम्मीद जताई है कि यह समझौता इसी साल लागू हो सकता है। उनके मुताबिक दोनों देशों में जरूरी कानूनी और औपचारिक प्रक्रियाओं को पूरा किए जाने के बाद यह फ्री ट्रेड डील आधिकारिक तौर पर प्रभावी हो जाएगी। इसके बाद न्यूजीलैंड से भारत आने वाले लगभग 95 प्रतिशत सामानों पर कस्टम ड्यूटी या तो खत्म हो जाएगी या बेहद कम हो जाएगी। वहीं आधे से ज्यादा उत्पाद लागू होने के पहले ही दिन से पूरी तरह ड्यूटी-फ्री हो जाएंगे।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Related Articles

Leave a Reply

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Back to top button