सऊदी का एफ-15 मार गिराया, हूती विद्रोहियों के दावे से बढ़ा तनाव, रियाद ने मक्का के पास तबाह किया ड्रोन

पश्चिम एशिया में जारी जंग के बीच सऊदी अरब और यमन के हूती विद्रोहियों के बीच संघर्ष ने बुधवार को और भीषण मोड़ ले लिया। हूती विद्रोहियों ने दावा किया है कि उन्होंने सऊदी अरब के एक एफ-15 लड़ाकू विमान को मार गिराया है। हालांकि, फाइटर जेट को गिराए जाने के हूती दावों की अभी स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है। विद्रोही गुट का आरोप है कि सऊदी गठबंधन ने बीते एक हफ्ते में उन पर 450 से ज्यादा हवाई हमले किए हैं।
वहीं सऊदी अरब के एयर डिफेंस सिस्टम ने मक्का के दक्षिण में एक हूती ड्रोन को इंटरसेप्ट कर नष्ट कर दिया। सऊदी नेतृत्व वाले सैन्य गठबंधन ने बुधवार को बताया कि ड्रोन को मक्का के प्रतिबंधित हवाई क्षेत्र में दाखिल होने से पहले ही मार गिराया गया। सैन्य गठबंधन के प्रवक्ता तुर्की अल-मलिकी ने कहा कि इस्लाम के पवित्र स्थलों और तीर्थयात्रियों की सुरक्षा सऊदी अरब के लिए रेड लाइन है। उन्होंने कहा कि गठबंधन हूतियों के खिलाफ जरूरी कदम उठाएगा। वहीं हूति विद्रोहियों ने मक्का या दूसरे पवित्र स्थलों को निशाना बनाने की बात से इनकार किया है।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714