चंडीगढ़ में वाइल्ड लाइफ वीक का आगाज, विशेषज्ञों ने साझा किए विचार

महर्षि दयानंद पब्लिक स्कूल दरिया में पर्यावरण विभाग चंडीगढ़ प्रशासन के सहयोग से वाइल्ड लाइफ वीक का शुभारंभ उत्साह और जागरूकता के साथ हुआ। सप्ताह के पहले दिन विद्यार्थियों के लिए वन्य जीव अभयारण्य विषय पर निबंध लेखन प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए वन्यजीवों के संरक्षणए पर्यावरण सुरक्षा और प्रकृति के प्रति अपनी संवेदनशीलता को रचनात्मक ढंग से अभिव्यक्त किया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपने निबंधों के माध्यम से बताया कि वन्यजीवों का संरक्षण केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। अधिक से अधिक पेड़ पौधे लगाकर, वनों की रक्षा करके तथा नदियों और जलस्रोतों को प्रदूषण से बचाकर वन्यजीवों के प्राकृतिक आवास को सुरक्षित रखा जा सकता है।
विद्यार्थियों ने कहा कि वन हमारी अमूल्य प्राकृतिक संपदा हैं और स्वस्थ एवं खुशहाल जीवन के लिए स्वच्छ पर्यावरण का होना आवश्यक है। प्रतियोगिता में काव्या ने प्रथमए आकाश ने द्वितीय तथा अदिति ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विद्यार्थियों के निबंधों का मूल्यांकन विषय वस्तु रचनात्मकता और आकर्षक प्रस्तुति के आधार पर किया गया। विद्यालय की वाइस प्रिंसीपल डा. अंजु मोदगिल ने कहा कि वाइल्डलाइफ वीक का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में वन्यजीव संरक्षण के प्रति जागरूकता और प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करना है। उन्होंने कहा कि पेड़, पौधे, पशु-पक्षी और अन्य जीव जंतु प्रकृति के संतुलन के महत्वपूर्ण अंग हैं। इनके संरक्षण के लिए समाज के प्रत्येक वर्ग को मिलकर प्रयास करना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों को संदेश दिया कि प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण, प्रदूषण पर नियंत्रण रखा जाएं।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714