आपने बता दिया, भारत जीवन बचाने वाला देश, जान लेने वाला नहीं, स्मित से वीडियो कॉल पर बोले PM मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को दुबई के अस्पताल में भर्ती 174 जान बचाने वाले भारतीय पायलट स्मित मच्छार से वीडियो कॉल पर बात की। पीएम मोदी ने स्मित से कहा कि पूरा देश आपके लिए प्रार्थना कर रहा था और आपके अच्छे स्वास्थ्य की कामना कर रहा था।
आपके साहस और सूझबूझ से कई लोगों की जान बची। उन्होंने कहा कि अगर तुम इतनी बहादुरी न दिखाते और विमान हादसे का शिकार हो जाता तो पायलट कम्युनिटी और भारत के बारे में न जाने क्या-क्या बातें होतीं। आपने बता दिया कि भारत जीवन बचाने वाला देश है, जान लेने वाला नहीं। बातचीत के दौरान स्मित ने बताया कि वह विमान उड़ा रहे थे और एक झटके के बाद नीचे गिर गए, जिससे काफी चोटें आईं, पर हिम्मत नहीं हारी। उन्हें महसूस हो रहा था कि विमान नीचे जा रहा है। स्मित ने कहा कि मुझे पता था कि यह आखिरी मौका है। दरवाजा वहीं था और मैंने उसे खोल दिया। मैं मुश्किल समय में हनुमान चालीसा पढ़ता हूं और उस समय भी पढ़ रहा था। मुझे पता है कि भगवान ने ही हमें बचाया। पीएम से बात करते हुए स्मित भावुक हो गए।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
हमलावर को किसने भेजा, जांच कर रहे
नेतन्याहू की दोटूक, भारी कीमत चुकानी पड़ेगी, पीएम ने जोड़ा जेहाद कनेक्शन
पकड़े जाने के बाद ओमानी पायलट चिल्ला रहा था, मुझे मार दो
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
एजेंसियां — यरुशलम
इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा है कि फ्लाईदुबई की फ्लाइट में पायलट पर हमले के आरोपी ओमानी पायलट को किसने भेजा था, इसकी जांच की जा रही है। बेंजामिन नेतन्याहू ने चेतावनी दी कि अगर इस घटना के पीछे कोई व्यक्ति या संगठन मिला, तो उसे भारी कीमत चुकानी पड़ेगी। नेतन्याहू ने कहा कि जांच में सामने आया है कि फ्लाइट में पायलट पर हमला करने वाला आरोपी इस्लामी कट्टरपंथी विचारधारा से प्रभावित था और उसके मन में सुसाइडल विचार थे। प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कहा कि ऐसा लगता है कि पायलट विमान को गिराने की कोशिश कर रहा था।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
पकड़े जाने के बाद वह क्रू मेंबर्स से बार-बार उसे मार देने की बात कह रहा था। इससे लगता है कि वह आत्महत्या करना चाहता था। इजरायली मीडिया के मुताबिक, आरोपी के साथ काम कर चुके एक सहकर्मी ने बताया कि वह महिलाओं से हाथ नहीं मिलाता था और दिन में कई बार नमाज पढ़ता था।