पंजाब

जालंधर में 405 किलो डोडा पोस्त जब्त, नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चैकिंग के दौरान दबोचा तस्कर

जालंधर

नशा तस्करों के विरुद्ध चलाई जा रही विशेष मुहिम के तहत सीआईए स्टाफ जालंधर ग्रामीण की टीमए जिसकी अगुवाई इंस्पेक्टर पुष्प बालीए प्रभारी सीआईए स्टाफ जालंधर ग्रामीण द्वारा की जा रही है, ने एक नशा तस्कर को गिरफ्तार करके उसके कब्जे से 405 किलोग्राम डोडा पोस्त बरामद कर बड़ी सफलता हासिल की है। जानकारी देते हुए हरविंदर सिंह विर्क, पीपीएस, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जालंधर ग्रामीण ने बताया, कि इंस्पेक्टर पुष्प बाली, प्रभारी सीआईए स्टाफ जालंधर ग्रामीण को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि कुछ नशा तस्कर मध्य प्रदेश के इलाकों से डोडा पोस्त लाकर जालंधर ग्रामीण के नकोदर शाहकोट इलाकों तथा कपूरथला क्षेत्र में बड़ी मात्रा में सप्लाई कर रहे हैं। सूचना के आधार पर 2 अक्तूबर 2026 को सीआईए स्टाफ जालंधर ग्रामीण की पुलिस टीम जिसकी अगवाई एसआई कश्मीर सिंह कर रहे थे को नकोदर शाहकोट इलाकों में गश्त एवं चेकिंग के लिए रवाना किया गया।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

गश्त के दौरान पुलिस पार्टी दाना मंडी, नकोदर में पहुंची, जहां दाना मंडी के अंदर खुले स्थान पर एक सफेद रंग का कैंटर संदिग्ध हालत में खड़ा मिला। कैंटर का चालक वाहन से बाहर खड़ा था और पुलिस पार्टी को देखकर मौके से जाने का प्रयास करने लगा। पुलिस पार्टी द्वारा उसे शक के आधार पर काबू करके उसका नाम एवं पता पूछा गया, जिसने अपना नाम वरिंदर सिंह काली पुत्र दलिप सिंह, निवासी बाबा जीवन सिंह नगर गली नंबर 4 न्यू पुलिस स्टेशन सदर के सामने टिब्बी साहिब रोड थाना सिटी मुक्तसर जिला श्रीमुक्तसर साहिब बताया। इस संबंध में मुकदमा नंबर 181 दिनांक 2 अक्तूबर धारा 15 61 85 एनडीपीएस एक्ट थाना सिटी नकोदर जिला जालंधर ग्रामीण में दर्ज किया गया तथा आरोपी वरिंदर सिंह काली को कानून के अनुसार गिरफ्तार किया गया।

Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Related Articles

Leave a Reply

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Back to top button