‘बिजली का लट्टू’ ने WAVES ओटीटी पर मचाई धूम

मुंबई। भोजपुरी सिनेमा के अभिनेता संजय पाण्डेय की फिल्म ‘बिजली का लट्टू’ वेव्स ओटीटी पर दर्शकों का मनोरंजन कर रही है। फिल्म ने वेव्स ओटीटी के ‘फील गुड पिक्स’ में पहला और ‘ट्रेंडिंग’ सूची में दूसरा स्थान हासिल किया है। फिल्म की इस उपलब्धि से पूरी टीम उत्साहित है। संजय पाण्डेय के अभिनय और सहज अंदाज को दर्शकों की सराहना मिल रही है। विभिन्न किरदारों में अपनी मजबूत स्क्रीन उपस्थिति के लिए पहचाने जाने वाले संजय पाण्डेय ने इस फिल्म में भी दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया है।
इस उपलब्धि पर संजय पाण्डेय ने कहा कि ‘बिजली का लट्टू’ को दर्शकों से मिल रहा प्यार उनके लिए बेहद खुशी की बात है। वेव्स ओटीटी पर फिल्म का ‘फील गुड पिक्स’ में पहले और ‘ट्रेंडिंग’ में दूसरे स्थान पर पहुंचना पूरी टीम के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने फिल्म के दर्शकों और पूरी टीम का आभार जताया।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
निर्देशक धीरू यादव ने कहा कि फिल्म को मिल रहा दर्शकों का प्यार पूरी टीम की मेहनत का परिणाम है। उन्होंने वेव्स ओटीटी पर फिल्म के प्रदर्शन पर खुशी जताई। फिल्म की कहानी, मनोरंजन और कलाकारों के अभिनय को दर्शकों की पसंद मिल रही है। फिल्म को मिल रही प्रतिक्रिया से डिजिटल मंच पर भोजपुरी और क्षेत्रीय कहानियों की बढ़ती लोकप्रियता भी सामने आती है।