स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरते कॉमर्शियल जहाज पर हमला, 11 भारतीय घायल

नई दिल्ली
अमरीका-ईरान में तनाव के बीच मंगलवार को ओमान के तट पर एक कॉमर्शियल जहाज पर हमला हुआ है। इस हमले में 11 भारतीय जख्मी हो गए। विदेश मंत्रालय ने इस हमले की निंदा करते हुए कहा कि घायलों का इलाज ओमान के खसाब में चल रहा है। विदेश मंत्रालय ने कहा कि हम मंगलवार को ओमान के तट के पास पनामा के झंडे वाले कॉमर्शियल जहाज पर हुए हमले की निंदा करते हैं। यह जहाज स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरते समय एक प्रोजेक्टाइल (हमला करने वाली चीज) की चपेट में आ गया था। उन्होंने कहा कि जहाज के कुल 19 क्रू सदस्यों में से 17 भारतीय नागरिक हैं। हमले में 12 क्रू सदस्य घायल हुए हैं, जिनमें 11 भारतीय नागरिक शामिल हैं।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
ओमान के अधिकारियों की मदद से घायल क्रू सदस्यों को वहां से निकाल लिया गया है और उनका इलाज ओमान के खसाब में चल रहा है। एमईए ने कहा कि क्षेत्र में जहाजों पर लगातार हो रहे हमले भारत के लिए गहरी चिंता का विषय हैं। हम क्षेत्र में शांति और स्थिरता बनाए रखने के लिए ऐसे हमलों को तुरंत रोकने की अपनी मांग दोहराते हैं। विदेश मंत्रालय ने कहा कि इस क्षेत्र में कॉमर्शियल जहाजों, नाविकों और आम लोगों से जुड़े बुनियादी ढांचों को निशाना बनाना बंद होना चाहिए। अंतरराष्ट्रीय जलमार्गों से जहाजों की आवाजाही और व्यापार को जल्द से जल्द बहाल किया जाना चाहिए।