पंजाब

किसानों ने जाम किया चंडीगढ़-मनाली NH, हाईब्रिड धान पर कटौती के विरोध में धरना, रोपड़ में वाहनों की कतारें

रोपड़

रोपड़ मंडी में हाइब्रिड धान की खरीद पर प्रति क्विंटल पांच किलो कटौती के विरोध में किसानों ने मंगलवार को चंडीगढ़-मनाली हाईवे जाम कर दिया। किसानों का आरोप है कि सेलर मालिक हाइब्रिड धान खरीदने के लिए प्रति क्विंटल पांच किलो कटौती की शर्त रख रहे हैं। किसानों ने इसे सीधे तौर पर लूट बताते हुए विरोध जताया। हाई-वे करीब तीन घंटे तक बंद रहने से सडक़ के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। मामले को लेकर किसानों और प्रशासन के बीच बैठक हुई। रोपड़ के एसडीएम जसप्रीत सिंह ने किसानों को भरोसा दिया कि मंडी में खरीदे गए धान की लिफ्टिंग प्रशासन अपने स्तर पर करवाएगा। उन्होंने कहा कि प्रोक्योरमेंट की गाडय़िां भी भेजी जाएंगी, ताकि लिफ्टिंग शुरू हो सके और आढ़ती, किसान व शेलर को किसी तरह की परेशानी न हो। एसडीएम के भरोसे के बाद किसानों ने करीब 4 घंटे बाद जाम खोल दिया। बैठक के दौरान हाईवे पर यातायात बंद रहा।हालांकि, किसान संगठनों की बैठक के दौरान हाईवे पर यातायात बंद रहा। पंजाब मोर्चा के कन्वीनर गौरव राणा ने कहा कि किसानों की फसल करीब 15 दिन पहले तैयार हो चुकी है, लेकिन अब खरीद में दिक्कतें पैदा की जा रही हैं।


Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

उन्होंने मंडी में धान की लिफ्टिंग नहीं होने पर भी सवाल उठाए। भारतीय किसान यूनियन बेरामके के उपाध्यक्ष तारणवीर सिंह सिद्धू ने कहा कि 17 तारीख से किसानों की यह समस्या अधिकारियों के संज्ञान में है, लेकिन अभी तक कोई ठोस समाधान नहीं निकला। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द कटौती की समस्या का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। किसानों ने स्पष्ट किया कि वे किसी भी कीमत पर 5 किलो प्रति क्विंटल कटौती स्वीकार नहीं करेंगे। वहीं, किसानों का आरोप है कि सेलर मालिक हाइब्रिड धान खरीदने के लिए प्रति क्विंटल पांच किलो कटौती की शर्त रख रहे हैं। किसानों ने इसे सीधे तौर पर लूट बताते हुए विरोध जताया। हाई-वे करीब तीन घंटे तक बंद रहने से सडक़ के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। मामले को लेकर किसानों और प्रशासन के बीच बैठक हुई। रोपड़ के एसडीएम जसप्रीत सिंह ने किसानों को भरोसा दिया कि मंडी में खरीदे गए धान की लिफ्टिंग प्रशासन अपने स्तर पर करवाएगा।

Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Related Articles

Leave a Reply


Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Back to top button